Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

चुनाव आयोग पर अंगुली उठाने से पहले गिरेबां में झांके कांग्रेसः डॉ अरविंद शर्मा

Updated on Tuesday, August 19, 2025 16:46 PM IST

 
 
चंडीगढ। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने न तो कभी लोकतंत्र का सम्मान किया और न ही कभी संविधान का। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी देशभर में पवित्र संविधान लेकर यह कहते घूम रहे थे कि एनडीए सरकार बनने पर संविधान बदला जाएगा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार निरंतर संविधान और संवैधानिक व्यवस्था को मजबूत कर रही है। उन्होंने कांग्रेस नेता के चुनाव आयोग पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आज वे लोग चुनाव आयोग पर अंगुली उठा रहे हैं, जिन्होंने हमेशा धींगामस्ती व दबाव की राजनीति करते हुए चुनाव जीता।
धींगामस्ती करने वाले आज किलोई भी नहीं जीत सकतेः डॉ अरविंद शर्मा
 चुनाव आयोग पर अंगुली उठाने से पहले गिरेबां में झांके कांग्रेस
 लोकसभा में कांग्रेस पांच सीटे जीती तो ईवीएम और चुनाव आयोग थे ठीक, विधानसभा हारे तो बौखलाए कांग्रेसी
नेता प्रतिपक्ष कभी संविधान को बदलने तो कभी वोट चोरी के मुद्दे उठाकर देशवासियों को कर रहे हैं गुमराह
 
मंगलवार को हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित कार्यालय में सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने प्रदेश भर से आए लोगों की समस्याएं सुनी व उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस देशभर में चुनाव आयोग को लेकर गलत बयानबाजी करते हुए आमजन के मन में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही है, जबकि चुनाव आयोग निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ चुनाव प्रक्रिया करवाने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग पर अंगुली उठाने से पहले याद करे कि कैसे उनके शासनकाल में फर्जी मतदान, दबंगता, बूथों पर कब्जा व हिंसा के साथ चुनाव को प्रभावित किया जाता था। इन लोगों की दबंगता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गरीब, वंचित मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचता था तो पता चलता था कि उसका मतदान हो चुका।
 
 
पांच सीटें जीती तो आयोग और ईवीएम लगे ठीक
कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जब कांग्रेस ने हरियाणा में पांच सीटें जीती तो उन्हें चुनाव आयोग का निर्णय और ईवीएम का काम अच्छा लगा, लेकिन जैसे ही विधानसभा चुनाव का नतीजा आया तो कांग्रेस के लिए यह दोनों खराब हो गए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज वो लोग चुनाव आयोग पर अंगुली उठा रहे हैं, जिन्होंने सत्ता में आने के दबाव को दिखाकर गरीब मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित करने का काम किया है। आज वो धींगामस्ती से बाज आ जाएं तो किलोई से भी चुनाव नहीं जीत सकते।
 
 
जनहित नहीं, नेता प्रतिपक्ष की लडाई में उलझी कांग्रेस
शुक्रवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में कांग्रेस द्वारा सरकार को घेरने के सवाल पर कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का विकास और जनहित के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। उनकी लडाई प्रदेश में सरकारी कोठी और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी तक ही सीमित है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हर क्षेत्र, हर समुदाय के उत्थान सुनिश्चित करने को लेकर प्रतिबद्ध है। 
Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X