Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सीएम आवास पर मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने ली लगातार तीन बैठकें

Updated on Tuesday, August 19, 2025 19:06 PM IST

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी की मंगलवार को सीएम आवास पर तीन महत्वपूर्ण बैठकें हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने पहली बैठक प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारियों के साथ की और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करने के साथ-साथ अब तक हुए कार्यक्रमों की समीक्षा भी की। इसके बाद दूसरी बैठक विधानसभा 2024 के चुनाव लड़ चुके उन 42 प्रत्याशियों के साथ हुई जो चुनाव हार गए थे। बैठक में इन नेताओं के साथ मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री ने विधानसभा में पार्टी को और मजबूत किए जाने पर जोर दिया। इन बैठकों में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने बेहतर काम के लिए पदाधिकारियों की पीठ भी थपथपाई।

सीएम आवास पर मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने ली लगातार तीन बैठकें, पार्टी पदाधिकारियों और प्रत्याशी रहे नेताओं को दिया 2029 में ऐतिहासिक जीत का टास्क
मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव, संगठन मंत्री और प्रदेश महामंत्रियों की मौजूदगी में आगामी योजनाओं और जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा की गई तैयार
विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, 2029 में भाजपा की और भी बड़ी ऐतिहासिक जीत होगीः नायब सैनी
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा, कार्यकर्ता चलाएंगे जनसेवा के विशेष अभियानः बड़ौली

राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेश महामंत्री एवं कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता और सुरेंद्र पूनिया की उपस्थिति में आगामी जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा भी तैयार की गई। विधानसभा चुनाव 2024 में चुनाव लड़ चुके 42 प्रत्याशियों को होमवर्क में दिया गया और  भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ाने पर फोकस करने को कहा गया। विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा को 39.94 फीसदी वोट मिले थे। भाजपा का लक्ष्य 2029 के विधानसभा चुनाव तक इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत से अधिक करना है। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को धरातल पर और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने व आगामी रणनीति को लेकर उपस्थित सभी पदाधिकारियों में नई दिशा एवं ऊर्जा का संचार किया।   बेहतर फीडबैक से विश्वास से भरे मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से बातचीत में विश्वास जताया कि जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत से 2029 में भी और बड़ी ऐतिहासिक जीत होगी।  उन्होंने कहा कि टीम

हरियाणा तीन गुणा गति से काम करते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को सार्थक करने में जुटी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग को सरकारी योजनाओं से जोड़ा है। हमने न केवल हर फसल पर एमएसपी दी, बल्कि हम एमएसपी बढ़ाकर भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर हमारी सरकार ने अंकुश लगाया है। स्वयं सहायता समूहों को भी बढ़ावा दिया है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित पदाधिकारियों को कहा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाएं और सरकार की उपलब्धियां भी गिनाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा सरकार की योजनाओं से देश और प्रदेश की जनता खुश है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आज की बैठक में आगामी योजनाओं और जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा तैयार की गई है। सरकार और संगठन से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा हुई है। श्री बड़ौली ने कहा कि 42 विधानसभाओं में 12 मंत्रियों और 30 विधायकों को प्रभारी नियुक्त किया गया है। चुनाव लड़ चुके 42 प्रत्याशी बेहतर तालमेल के साथ संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाएगी। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान के तहत धार्मिक एवं शहीदों के स्थलों पर साफ-सफाई करेंगे। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है जो पूरे प्रदेश में मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल और संगठन की मजबूती को लेकर भी अभियान चलेंगे। दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर खादी अभियान चलाया जाएगा।


मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आज एक राष्ट्र, एक चुनाव अभियान को लेकर भी बैठक में व्यापक चर्चा हुई है। इस अभियान को जनसंपर्क के माध्यम से गांव-गांव, शहर-शहर तक ले जाया जाएगा, ताकि आम जनता को देशहित में इसकी अनिवार्यता से अवगत कराया जा सके। श्री बड़ौली ने कहा कि बार-बार चुनाव से केवल आर्थिक नुकसान ही नहीं, बल्कि विकास कार्यों में बाधा आती है। उन्होंने कहा कि यदि देश में एक साथ चुनाव होंगे शासन व्यवस्था अधिक स्थिर और योजनाबद्ध हो सकेगी। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X