Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

दरियाओ के किनारों पर दिन-रात कड़ी निगरानी रखी जाए: बरिंदर कुमार गोयल

Updated on Tuesday, August 19, 2025 19:02 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज राज्य के प्रभावित ज़िलों में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने के लिए उच्च-स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक की। इस बैठक में होशियारपुर, तरन तारन, कपूरथला, फिरोज़पुर और फाज़िल्का ज़िलों के डिप्टी कमिश्नर सहित ड्रेनेज विभाग के सभी कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) और सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (एस.ई.) शामिल हुए। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री के साथ प्रमुख सचिव श्री कृष्ण कुमार और मुख्य अभियंता (ड्रेनेज) स. हरदीप सिंह मेंदीरत्ता भी उपस्थित रहे।


दरियाओ के किनारों पर दिन-रात कड़ी निगरानी रखी जाए: बरिंदर कुमार गोयल

जल संसाधन मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डिप्टी कमिश्नरों और ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बाढ़ नियंत्रण समीक्षा बैठक की

निरंतर निगरानी के लिए रोस्टर रजिस्टर की सख़्त पालना के निर्देश

होशियारपुर, तरन तारन, कपूरथला, फिरोज़पुर और फाज़िल्का के प्रभावित ज़िलों पर प्राथमिक ध्यान देने को कहा



विस्तृत समीक्षा बैठक के दौरान बरिंदर कुमार गोयल ने सभी दरियाओं के किनारों पर दिन-रात सतत सतर्कता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण पंजाब की दरियाओं में जल स्तर बढ़ गया है, इसलिए बाढ़ की स्थिति को देखते हुए चौकसी और बढ़ाई जाए। जल संसाधन मंत्री ने डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में दरियाओं के किनारों पर दिन-रात कड़ी निगरानी सुनिश्चित करें और ड्यूटी रोस्टर रजिस्टर की सही पालना करें ताकि निरंतर निगरानी का कार्य सुचारु रूप से चल सके। इस समीक्षा के दौरान डिप्टी कमिश्नरों ने कैबिनेट मंत्री को प्रभावित इलाकों की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया।

श्री बरिंदर कुमार गोयल ने संवेदनशील इलाकों के साथ-साथ ज़रूरी स्थानों पर फील्ड स्टाफ सहित मज़बूत निगरानी टीमों की तैनाती करने के निर्देश देते हुए कहा कि पूरे प्रभावित क्षेत्र को योजनाबद्ध तरीके से सेक्टरवार बाँटने से समय पर बचाव कार्य सुनिश्चित हो सकेंगे। कैबिनेट मंत्री ने दोहराया कि बाढ़ से प्रभावित आबादी के लिए आश्रय, भोजन और चिकित्सीय सहायता जैसी आवश्यक सुविधाओं से युक्त उचित राहत कैंप सुनिश्चित किए जाएँ। उन्होंने बाढ़ के चलते उत्पन्न हो रही स्थिति का लगातार आकलन करने और रोकथाम उपायों को तेज़ करने के निर्देश भी दिए। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में तालमेल बनाए रखने के लिए ज़िला प्रशासन और जल संसाधन विभाग के बीच निरंतर संचार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X