Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

बीकेआई टेरर मॉड्यूल के दो और सदस्य काबू, एक हैंड-ग्रेनेड बरामद

Updated on Tuesday, August 19, 2025 18:54 PM IST

चंडीगढ़। बबर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश होने के कुछ ही दिन बाद, काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने इसी मॉड्यूल के दो और सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक 86पी हैंड-ग्रेनेड बरामद किया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने मंगलवार को दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान विशवजीत और जैक्सन के रूप में हुई है, जो नकोदर के शंकर गांव के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस ने नवांशहर ग्रेनेड हमले में शामिल बी.के.आई. मॉड्यूल के पाँच सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया था। इनमें ऋतिक नरोलिया और सोनू कुमार उर्फ काली के साथ तीन नाबालिग आरोपी शामिल थे। उस समय पुलिस ने एक 86पी हैंड-ग्रेनेड और एक 30 बोर पिस्तौल भी बरामद की थी।


बीकेआई टेरर मॉड्यूल के दो और सदस्य काबू, एक हैंड-ग्रेनेड बरामद

नवांशहर ग्रेनेड हमले मामले में पहले गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर अन्य साथियों की गिरफ्तारी संभव हुई

सभी आरोपी कनाडा-आधारित बी.के.आई. मास्टरमाइंड ज़ीशान अख्तर और अजय गिल के इशारों पर काम कर रहे थे: डीजीपी गौरव यादव

आरोपियों से दो हैंड-ग्रेनेड हासिल किए गए थे; जिनमें से एक का इस्तेमाल नवांशहर ग्रेनेड हमले में हुआ: ए.आई.जी. सी.आई. नवजोत माहल 



डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तारी की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सी.आई. जालंधर ने हाल ही में राजस्थान से बी.के.आई. के दो सदस्यों—ऋतिक नरोलिया और एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा था और उनके कब्जे से भी एक 86पी हैंड-ग्रेनेड बरामद हुआ था। इन्हीं खुलासों के आधार पर आरोपी विशवजीत, जो मलेशिया भागने की फिराक में था, को कोलकाता से और उसका साथी जैक्सन को नकोदर से गिरफ्तार किया गया। इनसे भी एक हैंड-ग्रेनेड बरामद हुआ। डीजीपी ने पुष्टि की कि सभी आरोपी कनाडा स्थित बीकेआई मास्टरमाइंड ज़ीशान अख्तर और अजय गिल के निर्देशों पर काम कर रहे थे।

और विवरण देते हुए ए.आई.जी. काउंटर इंटेलिजेंस नवजोत सिंह माहल ने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी विशवजीत और जैक्सन ने इस वर्ष जुलाई के अंतिम सप्ताह में अपने साथियों के माध्यम से ब्यास से दो हैंड-ग्रेनेड हासिल किए थे। इनमें से एक ग्रेनेड का इस्तेमाल करीब 10 दिन पहले एस.बी.एस. नगर में शराब के ठेके पर धमाका करने में किया गया था। एआईजी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ हो सकती हैं। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं और अन्य प्रावधानों के तहत थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X