Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अस्पतालों में स्टाफ व दवाईयों का टोटा, वेंटिलेटर पर स्वास्थ्य सेवाएं- हुड्डा

Updated on Tuesday, August 19, 2025 16:00 PM IST

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में मेडिकल स्टाफ की कमी पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर व विशेषज्ञों के अलावा अन्य स्टाफ का भी भारी टोटा है। एएनएम यानी बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ माना जाता है। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश में उनके करीब 1300 पद खाली पड़े हुए हैं। विभाग में महिलाओं के कुल 2734 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें से 2137 पद ही भरे गए हैं। जबकि 597 पद खाली पड़े हुए हैं। वहीं पुरुष बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के कुल 2832 पद है, जिनमें से सिर्फ 2126 ही भरे गए हैं और 706 खाली पड़े हुए हैं। इसके चलते कार्यरत कर्मियों पर काम का बेहद ज्यादा दबाव है। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में स्टाफ न होने की वजह से स्वास्थ्य सेवाएं ठप पड़ी हुई हैं। मेवात, गुरुग्राम, यमुनानगर और सिरसा में तो एएनएम की कमी की वजह से तमाम सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रम भी प्रभावित हो रहे हैं। इतना ही नहीं, सरकार जिला अस्पतालों में दवाइयां तक देने में नाकाम साबित हो रही है। इसलिए मरीजों को बाहर से महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। नगीना के अस्पताल से भी ऐसी ही बेहद चिंता बढ़ने वाली खबर आई है। अस्पताल में रोज 500 से 700 मरिज आते हैं, लेकिन दवाइयां नहीं होने की वजह से उन्हें महंगे दामों पर अन्य मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीदनी पड़ रही है।

 

अस्पतालों में स्टाफ व दवाईयों का टोटा, वेंटिलेटर पर स्वास्थ्य सेवाएं- हुड्डा



हुड्डा ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, उसने प्रदेश के स्वास्थ्य तंत्र का बंटाधार कर डाला है। आज खुद स्वास्थ्य तंत्र वेंटिलेटर पर लेटा हुआ है। 11 साल में सरकार ने प्रदेश में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं बनाया। जबकि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान एक हेल्थ यूनिवर्सिटी और छह मेडिकल कॉलेज बनवाए गए थे। प्रदेश की पहली मेडिकल यूनिवर्सिटी भी कांग्रेस के समय में ही खोली गई थी। आजादी के बाद देश में महिलाओं के लिए पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज सोनीपत के खानपुर में कांग्रेस ने खोला था। कांग्रेस ही झज्जर में एम्स-2 और नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट लेकर आई थी। आज ये तमाम संस्थान हरियाणा के साथ-साथ कई प्रदेश के लोगों के लिए वारदान साबित हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, कांग्रेस सरकार ने झज्जर एम्स-2 के साथ जो राष्ट्रीय स्तर के 10 संस्थान मंजूर करवाए थे, भाजपा ने इन्हें भी रद्द करवा दिया। यदि वे संस्थान झज्जर में बन जाते तो प्रदेश के लोगों को बहुत फायदा मिलता।

बीजेपी ने हमेशा लोगों की जान जोखिम में डालने का काम किया। यह वो सरकार है जो कोरोना काल में लोगों को ऑक्सीजन, दवाई और इलाज के अभाव में तड़प-तड़पकर मरते हुए देखती रही। लेकिन उसने कोई कदम नहीं उठाया। संवेदनहीनता की हदें पार करते हुए बीजेपी ने विधानसभा में यहां तक बोल दिया कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत ही नहीं हुई। कांग्रेस ने इसपर कमेटी बनाकर जांच की मांग की तो सरकार उस जांच को भी दबाकर बैठ गई। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी इस हद तक नाकाम साबित हुई है कि वह खुद की चलाई आयुष्मान योजना को भी नहीं संभाल पा रही है। 650 करोड़ की पेमेंट पेंडिंग होने के चलते प्राइवेट अस्पतालों ने आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज करने से ही माना कर दिया है। यह गरीब परिवारों के मरीजों की जिंदगी के साथ सीधा खिलवाड़ है। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X