Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

एचटेट परीक्षा की ड्यूटी में कौताही बरतने वालों के विरूद्ध होगी सख्त कार्यवाही

Updated on Monday, July 28, 2025 20:19 PM IST

 

चंडीगढ़ , 28 जुलाई - हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आगामी 30 व 31 जुलाई, 2025 को आयोजित की जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के नकल-विहीन व सुव्यवस्थित संचालन हेतु हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा पुख्ता प्रबन्ध कर लिए गए हैं। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी उम्मीदवारों की मेटल डिटेक्टर के माध्यम से फ्रिस्किंग होगी और बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उम्मीदवारों के पास किसी प्रकार के अवैध सामग्री न हो। उन्होंने आगे बताया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या असामाजिक गतिविधियों से बचने के लिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बोर्ड मुख्यालय पर स्थापित हाईटैक कंमाड एंड कंट्रोल सैन्टर से परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी की जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (A.I.) सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का तुरंत पता लगाया जा सके। परीक्षा केंद्रों के आस-पास पुलिस द्वारा पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

हाईटैक कंमाड एंड कंट्रोल सैन्टर से प्रत्येक केन्द्र पर रखी जाएगी पैनी नजर

ए.आई. तकनीक से लैस सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा केंद्रों की जाएगी लाइव मॉनिटरिंग

उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा के दौरान अपना पहचान-पत्र पहनना सुनिश्चित करें तथा बोर्ड द्वारा जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए हर संभव प्रयास करें। अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से निभाएं ताकि परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित हो सके।

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि नकल व अन्य अनियमितताओं पर सख्ती से रोक लगाने के लिए लगभग 220 प्रभावशाली उडऩदस्तों की नियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त प्रदेशभर में प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पूर्ण समय के लिए ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं, जिसमें जिला प्रशासन का एक अधिकारी तथा शिक्षा बोर्ड का एक अधिकारी/कर्मचारी प्रतिनिधि के तौर पर शामिल है। उन्होंने आगे स्पष्ट रूप से कहा कि यदि किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई अभ्यर्थी या अधिकारी/कर्मचारी किसी प्रकार की धोखाधड़ी, गड़बड़ी या अपराध में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी भी अधिकारी/कर्मचारी की लापरवाही या अविवेकपूर्ण आचरण को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि उडऩदस्तों में नियुक्त संयोजक एवं सदस्यों का यदि कोई ब्लड रिलेशन किसी परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा दे रहा है तो अविलम्ब बोर्ड कार्यालय एवं जिला प्रश्र-पत्र उडऩदस्ते को सूचित करेंगे तथा परीक्षा केन्द्र पर निरीक्षण हेतु नहीं जाएंगे।

ज्ञात रहे कि इस परीक्षा में प्रदेश भर में 4 लाख से अधिक अभ्यर्थी 673 परीक्षा केन्द्रों पर प्रविष्ट होंगे। लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा 30 जुलाई (बुधवार) को सांय 3:00 बजे से 5:30 बजे तक संचालित होगी। लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा 31 जुलाई (वीरवार) को प्रात: 10:00 बजे से 12:30 बजे तक संचालित होगी। इसी दिन यानि 31 जुलाई (वीरवार) को सांय 3:00 बजे से 5:30 बजे तक लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा संचालित होगी।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X