Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

एंजल पब्लिक स्मार्ट स्कूल के चेयरमैन देवेंद्र सिंह अरोड़ा को चेंजमेकर इन एजुकेशन ऑफ द ईयर अवार्ड से किया सम्मानित

Updated on Monday, July 28, 2025 20:40 PM IST

बहलाना, चंडीगढ़ । शिक्षा क्षेत्र में नवाचार, समाजहित और विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए एंजल पब्लिक स्मार्ट स्कूल के चेयरमैन देवेंद्र सिंह अरोड़ा को “चेंजमेकर इन एजुकेशन ऑफ द ईयर” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल द्वारा प्रदान किया गया। यह आयोजन जेपी पैलेस होटल आगरा में संपन्न हुआ, जिसमें देशभर से शिक्षा, प्रशासन और समाज सेवा क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।
चेंजमेकर इन एजुकेशन ऑफ द ईयर अवॉर्ड उन व्यक्तियों को दिया जाता है जो परंपरागत शिक्षा व्यवस्था से आगे बढ़कर नवाचार, समावेशी शिक्षा, डिजिटल तकनीक, स्किल डेवलपमेंट और मानवता मूलक शिक्षण प्रणाली को अपनाते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। यह अवॉर्ड शिक्षा को केवल नौकरी पाने का जरिया नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का माध्यम मानने वाले व्यक्तियों को समर्पित होता है।
देवेंद्र सिंह अरोड़ा को चंडीगढ़ में आधुनिक उच्च शिक्षण संस्थानों के जनक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने शहर में बच्चों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप शिक्षण संस्थान की स्थापना कर शिक्षा की परिभाषा को नए मायनों में ढाला है। उनके द्वारा स्थापित संस्थान न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हैं, बल्कि छात्रों को वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
देवेंद्र सिंह अरोड़ा ने शिक्षा को तकनीकी और रोजगारोन्मुखी बनाने की दिशा में कई प्रभावशाली पहल की हैं। उन्होंने डिजिटल लर्निंग, शिक्षक प्रशिक्षण, करियर गाइडेंस और नवाचार आधारित शिक्षण प्रणाली को बढ़ावा देकर विद्यार्थियों को भी मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ा है। सम्मान प्राप्त करते हुए देवेंद्र सिंह अरोड़ा ने कहा कि यह पुरस्कार सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि उन सभी शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों की मेहनत का परिणाम है जो शिक्षा को एक मिशन की तरह अपनाते हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल बच्चों को शिक्षा प्रदान कराना नहीं, बल्कि जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक तैयार करना है।
देवेंद्र सिंह अरोड़ा की इस उपलब्धि पर चंडीगढ़ में गर्व और हर्ष की भावना है, और उन्हें देशभर से बधाइयाँ प्राप्त हो रही हैं।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X