Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

किसानों को बेहतर दाम दिलाने के उद्देश्य से कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने सात नए उत्पादों को ई-नाम प्लेटफॉर्म पर जोड़ने की दी स्वीकृति

Updated on Wednesday, July 09, 2025 20:09 PM IST

 

नई दिल्ली, 9 जुलाई : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को बेहतर दाम दिलाने के साथ ही कृषि व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सात नए उत्पादों और उनके व्यापार योग्य मापदंडों को शामिल करते हुए ई-नाम प्लेटफॉर्म का विस्तार करने की स्वीकृति प्रदान की है।

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, इसका मकसद कृषि उत्पादों का कवरेज बढ़ाना और किसानों और व्यापारियों को डिजिटल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से लाभ उठाने के अधिक अवसर प्रदान करना है। ये सात उत्पाद हैं- गन्ना, मर्चा चावल, कतरनी चावल, जर्दालू आम, शाही लीची, मगही पान और बनारसी पान। इन सात उत्पादों सहित ई-नाम प्लेटफॉर्म पर उत्पादों की संख्या बढ़कर अब 238 हो गई हैं। किसानों, व्यापारियों और अन्य हितधारकों की ओर से अधिक कृषि उत्पादों को शामिल करने की मांग को देखते हुए, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने ई-नाम के तहत व्यापार के दायरे को और बढ़ाने का यह फैसला किया है।

अब गन्ना, मर्चा चावल, कतरनी चावल, जर्दालू आम, शाही लीची, मगही पान, बनारसी पान की भी ई-नाम पर बिक्री

ई-नाम प्लेटफॉर्म पर उत्पादों की संख्या बढ़कर 238 हुई-केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह

कृषि मंत्रालय के अंतर्गत विपणन एवं निरीक्षण निदेशालय (डीएमआई) ने 7 अतिरिक्त कृषि उत्पादों के लिए व्यापार योग्य मापदंड तैयार किए हैं। ये नए उत्पाद मापदंड राज्य एजेंसियों, व्यापारियों, विषय-विशेषज्ञों और एसएफएसी सहित प्रमुख हितधारकों के साथ व्यापक परामर्श और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के अनुमोदन का परिणाम हैं। यह पहल पारदर्शिता बढ़ाती है, निष्पक्ष व्यापार प्रथाओं को सुविधाजनक बनाती है और कृषि क्षेत्र के समग्र विकास में योगदान देती है। व्यापार योग्य मापदंडों का निर्माण प्रत्येक उत्पाद के लिए श्रेणी या रेंज प्रदान करता है और उपज की गुणवत्ता के आधार पर किसानों को लाभकारी मूल्य प्राप्त करने में मदद करता है।

ये नए स्वीकृत व्यापार योग्य मापदंड ई-नाम पोर्टल (enam.gov.in) पर उपलब्ध होंगे, जिससे कृषि उत्पादों के डिजिटल व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिए प्लेटफ़ॉर्म की क्षमता और सुदृढ़ होगी। इस कदम से किसानों को बेहतर बाज़ार पहुंच, बेहतर मूल्य निर्धारण और बेहतर गुणवत्ता का आश्वासन मिलेगा, जिससे उनके आर्थिक कल्याण को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, विभिन्न हितधारकों से प्राप्त अनुरोध और फीडबैक के आधार पर, मौजूदा 4 उत्पादों के व्यापार योग्य मापदंडों में संशोधन किया गया है, ये हैं-सिंघाड़े का आटा, सिंघाड़ा, बेबी कॉर्न व ड्रैगन फ्रूट।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X