Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अमृतसर में सीमा पार से चल रहे नारकोटिक्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; चार किलो हेरोइन समेत 4 व्यक्ति गिरफ्तार

Updated on Sunday, July 27, 2025 08:20 AM IST

अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही व्यापक मुहिम के दौरान, काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने पाकिस्तान आधारित सीमा पार से नशा तस्करी करने वाले मॉड्यूल के चार सदस्यों को 4 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर इस नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस संबंध में जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रणजीत सिंह और करन मसीह (दोनों निवासी अटारी, अमृतसर) तथा मनप्रीत सिंह और अजयपाल सिंह (दोनों निवासी जंडियाला गुरु, अमृतसर) के रूप में हुई है। हेरोइन की बरामदगी के अलावा, पुलिस टीमों ने आरोपियों के ऑटो-रिक्शा (पी बी 02 डी एन5173) को भी जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल आरोपी खेप प्राप्त करने और उसकी डिलीवरी के लिए कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान आधारित तस्कर शाह के सीधे संपर्क में थे, खेपों की डिलीवरी के लिए करते थे ऑटो-रिक्शा का इस्तेमाल: डीजीपी गौरव यादव

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान आधारित तस्कर ‘शाह’ के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जो सरहद पार से नशीले पदार्थों की खेप ड्रोन के माध्यम से भेज रहा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रदेश में अन्य पार्टियों को नशीले पदार्थों की आगे डिलीवरी कर रहे थे।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए डीजीपी ने बताया कि सीआई अमृतसर की टीमों को अमृतसर के गांव अटारी के निकट भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र से नशीली खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीमों ने अमृतसर-अटारी जी.टी. रोड स्थित बस स्टॉप कठानियां के पास चारों आरोपियों को उस समय रोका, जब वे अपने ऑटो-रिक्शा पर खेप पहुंचाने जा रहे थे और उनके पास से नशीले पदार्थ बरामद किए।

डीजीपी ने कहा कि इस नेटवर्क से जुड़े आगे-पीछे के संबंधों की गहराई से जांच की जा रही है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 40 दिनांक 25-07-2025 को थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 25 और 29 के तहत दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X