Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मोहनलाल बडौली की उपस्थिति में चीका नगर पालिका की चेयरपर्सन भाजपा में शामिल

Updated on Wednesday, August 20, 2025 18:43 PM IST

चंडीगढ़। भाजपा के प्रदेश कार्यालय पंच कमल पंचकुला में नगरपालिका चीका की चेयरपर्सन डा. रेखा रानी को प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता,  प्रदेश भाजपा नेता अशोक गुज्जर, कैथल जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी,  जिला प्रभारी अमरपाल राणा व अन्य भाजपा के नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भाजपा का पटका पहना कर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल करवाया। रेखा रानी को भाजपा में शामिल करवाने में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है। इससे पूर्व 2014 में रेखा रानी ने गुहला विधानसभा का चुनाव आजाद प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था और 23 हजार वोट मिले थे तभी से एक मजबूत महिला नेत्री के तौर पर हल्के में अपनी पहचान रखती है। रेखा ने सीधे तौर पर नगरपालिका का चुनाव भाजपा -जजपा गठबंधन में लड़ कर विजय प्राप्त की थी। उनको नगरपालिका की कुर्सी पर बैठाने के लिए निवर्तमान सासंद व वर्तमान में मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सैनी आए थे।

मोहनलाल बडौली की उपस्थिति में चीका नगर पालिका की चेयरपर्सन भाजपा में शामिल
प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई भाजपा की सदस्यता
मोदी नायब की नीतियों से हूं प्रभावित रेखा


 रेखा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बतौर प्रोफेसर भी कार्यरत रही है। रेखा रानी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि वह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की नीतियों व कार्यशैली से बहुत प्रभावित है। देश व प्रदेश में जिस प्रकार से भाजपा ने विकास किया है व योजनाएं चलाई है उनसे हर वर्ग को मान सम्मान मिला है। भाजपा एक पार्टी ही नहीं, एक विचार है। वो एक विचार के साथ जुड़ कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है।  पहले देश फिर पार्टी फिर स्वयं की नीति के अनुसार भाजपा काम करती है। रेखा ने कहा कि वो भाजपा पार्टी में दिन रात काम करेगी और पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम करेगी। रेखा ने कहा कि वो हल्के के हर भाजपा कार्यकर्ता के साथ मिल कर चलेगी और उन से पार्टी की रीती नीति को और बारीकी से जानेगी। रेखा ने भाजपा संगठन का पार्टी में शामिल करने पर आभार प्रकट किया और भरोसा दिलाया कि वो पार्टी के लिए मेहनत करेगी। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X