Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार राज्य में बनाएगी 13,000 अति आधुनिक खेल मैदान

Updated on Wednesday, August 20, 2025 17:42 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उभरते खिलाड़ियों को ओलंपिक और अन्य अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने योग्य बनाने के लिए 13,000 अति आधुनिक ग्रामीण खेल मैदान बनाने की योजना लागू की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि पहले चरण के तहत गाँवों में 3,073 खेल मैदानों के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। सौंद ने कहा कि खेल बुनियादी ढाँचे के विकास अथवा युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए इससे पहले कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए थे, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान बनने से खेल संस्कृति को प्रोत्साहन मिलेगा और युवाओं को नशे की बुराई से दूर रखने में मदद मिलेगी।

उभरते खिलाड़ियों का ओलंपिक सपना साकार करेंगे ग्रामीण खेल मैदान

- पंजाब सरकार राज्य में बनाएगी 13,000 अति आधुनिक खेल मैदान

- पहले चरण में 3 हज़ार से अधिक खेल मैदान होंगे तैयार : तरुनप्रीत सिंह सौंद



उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई नशा-विरोधी मुहिम "युद्ध नशों विरुद्ध" के चलते राज्य की स्थिति लगातार बदल रही है और खेल मैदानों के क्रियाशील होने के बाद युवा नशे की लत को हमेशा के लिए त्याग देंगे। उन्होंने कहा कि खेल मैदानों से युवाओं की रुचि खेलों में जगेगी और वे स्वतः ही बुरी आदतों से दूर हो जाएंगे। पंचायत मंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोज़गार के अवसर और विश्वस्तरीय खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को उभरते खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए कोच के रूप में नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य की खोई हुई शान को बहाल करने के अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। गौरतलब है कि पंजाब देश का पहला राज्य है, जिसने खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से पहले तैयारी हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की है, जिसके सकारात्मक नतीजे सामने आ चुके हैं। अब ग्रामीण खेल मैदानों के माध्यम से पंजाब अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर नए मील के पत्थर स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। स सौंद ने आशा व्यक्त की कि पंजाब सरकार के प्रयास सफल होंगे और पंजाब के युवा हर क्षेत्र में राज्य का नाम रोशन करेंगे। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X