Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

वन मित्र योजना से प्रदेश में बढ़ेगा पौधारोपण : राव नरबीर सिंह

Updated on Wednesday, August 20, 2025 18:56 PM IST

 

चंडीगढ़। हरियाणा के पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने के लिए वन मित्र योजना को और प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि अब वन मित्र केवल निजी भूमि पर ही नहीं, बल्कि वन विभाग की भूमि पर भी गड्ढे खोदकर पौधारोपण कर सकेंगे।

 

वन मित्र योजना से प्रदेश में बढ़ेगा पौधारोपण : राव नरबीर सिंह

 वन विभाग की भूमि पर भी गड्ढे खोदने की मिलेगी अनुमति

मंत्री ने ये निर्देश आज चंडीगढ़ में वन विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। बैठक में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद मोहन शरण, प्रधान मुख्य वन संरक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

वन मित्रों को मिलेगा समय पर मानदेय

 

वन मंत्री ने स्पष्ट किया कि वन मित्रों को दिए जाने वाले 15 हजार रुपये मासिक मानदेय में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए और इसे तुरंत जारी किया जाए।

 

बैठक में मंत्री को अवगत करवाया गया कि वर्ष 2024 में शुरू की गई वन मित्र योजना के तहत 70 हजार युवाओं ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया था तथा उन्होंने दो लाख से अधिक गड्ढे खोदे, जिसमें से 10 गड्ढों में पौधारोपण कर जियो टैगिंग के बाद 2598 युवाओं को ‘वन मित्र’ का दर्जा दिया गया।

 

सत्यापन की हो नई व्यवस्था

 

मंत्री ने निर्देश दिए कि अब जियो टैगिंग के बजाय डीएफओ, कंजरवेटर और फॉरेस्ट गार्ड व्यक्तिगत रूप से गड्ढों और पौधारोपण का सत्यापन एवं मॉनिटरिंग करेंगे। इससे वन मित्रों के कार्य का सही मूल्यांकन हो सकेगा और उनका मानदेय डीबीटी के माध्यम से पारदर्शी ढंग से जारी किया जा सके।

 

हरियाणा सरकार का विजन

 

हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में प्रदेश को हरियाली और स्वच्छ वायु का प्रदेश बनाया जाए। सरकार एक पेड़ मां के नाम के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए युवाओं, महिलाओं और समाज के हर वर्ग को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ रही है, ताकि हरियाणा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा और स्वस्थ प्रदेश बन सके।

  

Readers' Comments
अनिल कुमार 9/2/2025 8:58:01 AM

सर जी हमारे बारे में सोचों हम गरीब परिवार से हैं में अनिल कुमार वन मित्र हूं जो आपने 2024में लगाएं थे हम अपना काम कर रहे हैं सर जी पौधे लगा रहे हैं पर्यावरण को बचाने के लिए

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X