Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा ने नशामुक्ति अभियान को दी गति

Updated on Wednesday, August 20, 2025 18:58 PM IST

 

चंडीगढ़। हरियाणा ने नशा तस्करी और मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ अपने अभियान को और अधिक सशक्त बनाते हुए सख्त प्रवर्तन, व्यापक जन-जागरूकता और मजबूत पुनर्वास तंत्र की समन्वित रणनीति के माध्यम से वर्ष 2025 में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। यह जानकारी आज मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय नार्को कोआर्डिनेशन (एनकॉर्ड) समिति की 11वीं बैठक में साझा की गई। मुख्य सचिव ने सरकार के ’नशामुक्त हरियाणा’ विजन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि राज्य की त्रिस्तरीय रणनीति न केवल नशे की तस्करी पर कड़ी चोट करती है बल्कि इसके मूल कारणों को भी संबोधित करती है।

हरियाणा ने नशामुक्ति अभियान को दी गति


गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने प्रवर्तन संबंधी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि जनवरी से जुलाई 2025 के बीच 2,161 एफआईआर दर्ज की गईं, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 2,022 थी। इस दौरान 3,629 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो वर्ष 2024 की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक है। मजबूत अंतरराज्यीय समन्वय के चलते 293 अंतरराज्यीय गिरफ्तारियाँ कमर्शियल क्वांटिटी मामलों में दर्ज हुईं, जिससे तस्करी नेटवर्क पर कड़ा प्रहार हुआ। वहीं नशा अपराधियों की वित्तीय कमर तोड़ने के लिए जायदाद कुर्की की राशि वर्ष 2024 में 23.41 लाख रुपए से बढ़कर 2025 में 1.31 करोड़ रुपए तक पहुँच गई। इसके साथ ही निवारक पुलिसिंग भी प्रभावी रही और निवारक नजरबंदी के मामले 8 से बढ़कर 42 हो गए।


उन्होंने तस्करों द्वारा हरियाणा में लाई जा रही नशीली दवाओं की आपूर्ति श्रृंखला को ध्वस्त करने के लिए पड़ोसी जिलों के साथ मिलकर संयुक्त छापेमारी करने का भी आह्वान किया। उन्होंने विभागाध्यक्ष स्तर पर एक छोटी टास्क फोर्स के गठन के भी निर्देश दिए। यह टास्क फोर्स लंबित मुद्दों के समाधान के लिए नियमित बैठकें करेगी।


डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि जागरूकता एवं युवा सहभागिता पर भी राज्य का बराबर फोकस प्रभावी रहा है। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) द्वारा सात महीनों में ही 698 नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए, जिनसे सीधे 1.15 लाख से अधिक लोग जुड़े। नशामुक्त गांव/वार्ड’ कार्यक्रम के अंतर्गत 4,270 गांव कवर किए गए और लगभग 2.8 लाख युवाओं को खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा गया। इसके अतिरिक्त, घर-घर सर्वे टीमों को भेजा गया ताकि जमीनी स्तर पर लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

 

बैठक में कई सुधारात्मक एवं रणनीतिक पहलों की भी समीक्षा की गई। इनमें औषधियों की आपूर्ति श्रृंखला की केंद्रीकृत निगरानी प्रणाली लागू करना, सभी डि-एडिक्शन सेंटर्स का निरीक्षण कर मानकों का पालन सुनिश्चित करना तथा फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं का उन्नयन कर सिंथेटिक ड्रग्स की पहचान हेतु आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराना शामिल है। इसके अलावा, हरियाणा ने राष्ट्रीय डेटाबेस जैसे नैटग्रिड और मानस के उपयोग का दायरा बढ़ाया है, जिला अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए हैं और बंद पड़ी रासायनिक फैक्ट्रियों पर निगरानी बढ़ाई है ताकि उन्हें अवैध रूप से पुनः सक्रिय न किया जा सके।


शैक्षणिक संस्थानों को भी इस अभियान में प्रमुख भूमिका सौंपी गई है। विद्यालय शिक्षा विभाग को प्रहरी क्लबों में अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं उच्च शिक्षा विभाग प्रत्येक माह कॉलेजों में जागरूकता अभियान चला रहा है। इससे नशामुक्ति का संदेश युवाओं तक निरंतर, प्रभावी एवं सामुदायिक सहभागिता के साथ पहुँच रहा है। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X