Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मंडी मजदूरों को राहत पंजाब सरकार द्वारा मंडी लेबर रेट में 10 फीसदी वृद्धि

Updated on Wednesday, August 20, 2025 18:46 PM IST

चंडीगढ़। मज़दूर कल्याण की दिशा में एक और कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने मंडी लेबर रेट में 10 फ़ीसदी वृद्धि को मंज़ूरी दे दी है। यह निर्णय पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन श्री हरचंद सिंह बरस्ट की अध्यक्षता में हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक के दौरान लिया गया। गौरतलब है कि धान का मंडी लेबर रेट 17.50 रुपये से बढ़ाकर 19.26 रुपये प्रति बैग (37.5 किलोग्राम) कर दिया गया है, जिससे प्रति बैग 1.76 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हरचंद सिंह बरस्ट ने कहा कि मंडी लेबर रेट में 10 फ़ीसदी की वृद्धि मज़दूर यूनियनों की मांग को ध्यान में रखते हुए की गई है, जो मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की मज़दूर कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संशोधित दरें मज़दूरों और उनके परिवारों को अत्यंत आवश्यक राहत देने के साथ-साथ निष्पक्ष श्रम अभ्यासों को प्रोत्साहित करेंगी और कृषि आपूर्ति श्रृंखला में शामिल लोगों के जीवन में सुधार लाएँगी।

मंडी मजदूरों को राहत पंजाब सरकार द्वारा मंडी लेबर रेट में 10 फीसदी वृद्धि

संशोधित दरें निष्पक्ष श्रम अभ्यासों को प्रोत्साहित करते हुए मज़दूरों और उनके परिवारों को राहत प्रदान करेंगी: हरचंद सिंह बरस्ट



इस बैठक के दौरान पंजाब मंडी बोर्ड की आमदनी बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी व्यापक चर्चा की गई। पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि बोर्ड की आमदनी बढ़ाने के लिए विशेष योजनाएँ तैयार की जा रही हैं और बड़े उत्साह से कार्य किया जा रहा है। प्रदेश की अनाज मंडियों में खाली प्लॉटों की ई-निलामी की जा रही है और विभिन्न मंडियों में ए.टी.एम. और यूनिपोल लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड किसानों, आढ़तियों, मज़दूरों और आम जनता को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न मंडियों में विकास कार्य चल रहे हैं और सभी की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस खरीफ खरीद सीज़न के दौरान सुविधाएँ प्रदान करने के लिए पुख़्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। इस बैठक में सचिव पंजाब मंडी बोर्ड रामवीर, चेयरमैन पंजाब किसान आयोग डॉ. सुखपाल सिंह, विशेष सचिव कृषि श्रीमती बलदीप कौर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X