Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा मेगा फूड पार्क का निरीक्षण; अधिकारियों को कृषि विकास पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश

Updated on Sunday, July 27, 2025 08:30 AM IST

लुधियाना: राज्य के किसानों और कृषि उद्यमियों को अधिक सहयोग देने के उद्देश्य से पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने लुधियाना के लाडोवाल स्थित मेगा फूड पार्क का दौरा किया और वहां स्थापित आधारभूत सुविधाओं एवं औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन (पी ए आई सी) के चल रहे एवं प्रस्तावित परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को कृषि क्षेत्र के समग्र विकास एवं समृद्धि को प्रोत्साहित करने वाली पहलों पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मंत्री ने गॉदरेज टायसन फूड्स, डेलमॉन्ट फूड्स, आनंद करतार बेकरी, एसजीएम बायोफूड्स, इस्कॉन बालाजी फूड्स और संत फूड्स जैसे प्रमुख फूड प्रोसेसिंग उद्योगों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इन प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार द्वारा दी जा रही रियायतों और प्रोत्साहनों पर संतोष व्यक्त किया।

कृषि मंत्री ने प्रमुख फूड प्रोसेसिंग उद्योगों के प्रतिनिधियों से की बातचीत

 

कृषि मंत्री ने साइलेंज और चारा प्रोसेसिंग कॉम्प्लेक्स का भी दौरा किया, जहाँ उन्होंने फसल कटाई, प्रोसेसिंग और बेलिंग के लिए नवीनतम कृषि मशीनरी और तकनीकों का निरीक्षण किया। एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत अल्फाल्फा (लूसर्न) की खेती और हे-मेकिंग (फूस बनाना) का प्रदर्शन किया गया, जिसमें डेयरी फार्मों, घोड़ों और पशुपालन के लिए इसके पोषण लाभ और बढ़ती घरेलू व निर्यात मांग को उजागर किया गया।

अधिकारियों ने मंत्री को भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी, जिसमें हर मौसम में कटाई योग्य और उन्नत तकनीकों के साथ बरसाती मक्का और नेपियर घास की खेती को बढ़ावा देने का सुझाव दिया गया।

कैबिनेट मंत्री ने पंजाब एग्रो की आधुनिक और टिकाऊ कृषि समाधानों तथा उन्नत बुनियादी ढांचे के विकास में अग्रणी प्रयासों की सराहना की और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार किसानों और कृषि उद्यमियों को लाभ पहुंचाने वाली वर्तमान और भविष्य की परियोजनाओं को पूरा समर्थन देगी।

इस अवसर पर खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रमुख सचिव राखी गुप्ता भंडारी, पी ए आई सी की एमडी हरगुणजीत कौर, अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कृषि-उद्योग क्षेत्र के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X