Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

जीरकपुर के दि एम्बियन्स होटल में तीज उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया

Updated on Sunday, July 27, 2025 08:23 AM IST

जीरकपुर । जीरकपुर के दि एम्बियन्स होटल में तीज त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया और पूरे जोश और खुशी के साथ त्योहार का आनंद उठाया। होटल की ओनर सान्या अग्रवाल ने बताया कि इस मौके पर तम्बोला, रैम्प वॉक, तीज क्वीन का खिताब, डांस प्रतियोगिता और कई मज़ेदार गतिविधियाँ करवाई गईं। विजया अग्रवाल ने बताया कि जीरकपुर, पंचकूला, मोहाली और चंडीगढ़ से बहुत सी महिलाओं ने आकर इस कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। मणि और सुजाता ने कहा कि उन्होंने पहले भी कई तीज कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है, लेकिन इस बार जितना मजा आया, उतना पहले कभी नहीं आया।

अमन, रेनू, सीमा और अनीता जैन ने कहा कि आजकल हिंदू त्योहार धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं, इसलिए ऐसे कार्यक्रम ज़रूर होने चाहिए ताकि हमारी नई पीढ़ी को इन त्योहारों की अहमियत समझ में आ सके। राकेश अग्रवाल ने बताया कि दि एम्बियन्स होटल में आगे भी करवाचौथ, दिवाली, न्यू ईयर और क्रिसमस जैसे त्योहारों पर भी इसी तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे।
[8:37 p.m., 2025-07-26] +91 98888 35314: वीनू चौहान को चंडीगढ़ कांग्रेस ने पब्लिक यूटिलिटी सेल का चेयरमैन किया नियुक्त
चंडीगढ़ । चंडीगढ़ कांग्रेस ने वीनू चौहान को चंडीगढ़ प्रादेशिक कांग्रेस समिति के पब्लिक यूटिलिटी सेल (जनोपयोगी प्रकोष्ठ) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें यह नियुक्ति पत्र सौंपते हुए चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने मुबारकबाद दी और उम्मीद जताई कि आप शहरवासियों की बेहतरी के लिए काम करना शुरू करें और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सिद्धांतों और नीतियों से जुड़ने के लिए ऐसे समूहों के साथ जुड़ना शुरू करें। वीनू चौहान ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी की तरफ से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वो पूरी कर्तव्यनिष्ठा और तहेदिल से निभाएंगे। वो कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का दृढ़ निश्चय से पालन करेंगे।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X