Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा शिक्षा गुणवत्ता को ऊंचा उठाने हेतु शिक्षकों से संवाद

Updated on Sunday, July 27, 2025 08:28 AM IST

 

संगरूर: पंजाब सरकार के स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और स्तर को और अधिक ऊंचा उठाने के उद्देश्य से एक विशेष प्रयास के तहत पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डी आई ई टी ), संगरूर में "शिक्षकों से संवाद" के ज़रिए शिक्षकों से सुझाव और फीडबैक प्राप्त किया।

स हरजोत सिंह बैंस ने आज संगरूर ज़िले के स्कूल प्रमुखों से विशेष बातचीत करते हुए उनसे बहुमूल्य सुझाव लिए ताकि शिक्षा की गुणवत्ता तथा स्कूलों के ढांचागत संसाधनों में और सुधार किया जा सके।

शिक्षकों से प्राप्त सुझावों के आधार पर स्कूली शिक्षा में सुधार किए जाएंगे

कंप्यूटर लैबों के नवीनीकरण हेतु 400 करोड़ रुपये की योजना की घोषणा

शिक्षकों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूल अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की नीति दिखावे की नहीं, बल्कि परिणाम केंद्रित है। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का पूरा विश्वास दिलाते हुए 400 करोड़ रुपये की लागत से कंप्यूटर लैबों के नवीनीकरण की योजना की घोषणा की। साथ ही बताया कि स्कूलों में इंटरएक्टिव पैनल लगाए जा रहे हैं और शिक्षकों के तीसरे बैच को प्रशिक्षण हेतु विदेश भेजा जाएगा, जिसकी चयन प्रक्रिया केवल मेरिट आधारित होगी।

कैबिनेट मंत्री ने यह भी बताया कि लेक्चररों की पदोन्नति, 400 नए प्रिंसिपलों की नियुक्ति तथा स्कूलों में बैठने और सफाई की सुविधाओं में सुधार जैसी कई प्राथमिक पहलें की गई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के लिए शिक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे (एन ए एस ) 2024 में पंजाब ने शानदार प्रदर्शन करके राष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

मंत्री ने यह भी बताया कि सरकारी स्कूलों के 845 विद्यार्थियों ने एन ई ई टी (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) में सफलता हासिल की है और 265 विद्यार्थियों ने जे ई ई (ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन मेंस) क्लियर कर स्कूल शिक्षा विभाग की शैक्षणिक उत्तमता बाबत प्रतिबद्ध साबत की है।

शिक्षकों को बधाई देते हुए स हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा स्कूली शिक्षा को और बेहतर बनाने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु 'स्कूल ऑफ एमिनेंस', 'स्कूल ऑफ हैप्पीनेस' और 'स्कूल ऑफ ब्रिलियंस' जैसी पहलें शुरू की गई हैं।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा शिक्षकों को सिंगापुर, फिनलैंड और अहमदाबाद की प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में तकनीकी एवं आधुनिक शिक्षा प्रणाली के अनुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने "शिक्षकों से संवाद" पहल को ऐसा मंच बताया जहाँ शिक्षकों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उनके सुझावों को प्राथमिकता दी जाती है और शिक्षा में संयुक्त सुधार के लिए प्रयास किए जाते हैं।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X