Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

हरियाणा विधान सभा में पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ तीज उत्सव सम्पन्न

Updated on Wednesday, July 30, 2025 17:40 PM IST

 

चंडीगढ़। हरियाणा विधान सभा में आज तीज उत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और लोक संस्कृति की छटा के साथ सम्पन्न हुआ। इस विशेष आयोजन में महिला विधायक, विधायकों की पत्नियां, विधान सभा का महिला स्टाफ तथा महिला पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम स्थल को सावन की मेला थीम पर सजाया गया था जहां पारंपरिक झूले, मेहंदी, लोकगीत, नृत्य, खेल और श्रृंगार की विभिन्न गतिविधियों ने माहौल को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की धर्मपत्नी लेखिका रेशमा कल्याण मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम में अनेक विधायक सपत्नी शामिल हुए।
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि विधानसभा परिसर में महिला शक्ति की आवाज गूंजी है। उन्होंने तीज को भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए कहा कि आई तीज बो गई बीज की कहावत को चरितार्थ करते हुए देश में त्योहारों की श्रृंखला शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि हर त्योहार अच्छाई, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक होता है और ऐसे आयोजनों से समाज को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं का आह्वान किया कि वे इस अवसर को आत्मिक बल और सामाजिक सद्भावना को बढ़ाने के संकल्प के रूप में लें और भविष्य में इस आयोजन को और अधिक भव्यता के साथ मनाएं।

हरियाणा विधान सभा में पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ तीज उत्सव सम्पन्न

हरियाणा विधान सभा में पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ तीज उत्सव सम्पन्न


इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण मिड्‌ढ़ा ने तीज पर्व का पारंपरिक महत्व बताते हुए कहा कि यह हरियाणा की उत्सवधर्मी संस्कृति का त्योहार है। यह हमें उमंग और हर्षोल्लास के साथ-साथ धर्म से जुड़ने की प्रेरणा देता है। मुख्य अतिथि लेखिका रेशमा कल्याण ने कहा कि तीज पर्व हमारी आस्था और प्रेम का प्रतीक है। विधान सभा सचिवालय की महिला कर्मचारियों की भागीदारी से आयोजित इस कार्यक्रम में यह आस्था स्पष्ट रूप से प्रकट हुई है। उन्होंने कहा कि भारत के सभी हिस्सों में इस प्रकार के त्योहार अलग-अलग रूप में मनाए जाते हैं, जो हमारी संस्कृति की विविधता में एकता के प्रतीक हैं। कार्यक्रम को विधायक सावित्री जिंदल, शक्तिरानी शर्मा, कृष्णा गहलावत ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में सावन के गीतों पर आकर्षक लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए। तीज पर आधारित कविताओं का पाठ हुआ तथा तीज क्वीन प्रतियोगिता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस प्रतियोगिता में विधान सभा सचिवालय में सेवादार कमलेश को तीज क्वीन घोषित किया गया। महिला विधायकों द्वारा लगाए गए श्रृंगार सामग्री के स्टॉल्स से महिलाओं ने पारंपरिक सामान खरीदा और सभी प्रतिभागियों को फुलकारी स्टॉल भेंट स्वरूप दिए गए। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम रहा, बल्कि हरियाणा की सांस्कृतिक पहचान को संजोने और सशक्त महिला भागीदारी को मंच देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी सिद्ध हुआ।

इस अवसर पर विधायक मूलचंद शर्मा, रामकुमार गौतम, घनश्याम दास अरोड़ा, जगमोहन आनंद, भगवान दास कबीरपंथी, योगेन्द्र राणा, बिमला चौधरी, घनश्याम सर्राफ, विनोद भ्याणा, अनिल यादव, डॉ. कृष्ण कुमार, देवेंद्र कादियान, रणधीर पनिहार, इंदुराज नरवाल, जस्सी पेटवाड़, बलराम दांगी, आदित्य सुरजेवाला, गोकुल सेतिया, बी.बी. बत्रा, अशोक अरोड़ा, आफताब अहमद, नरेश सेलवाल, जरनैल सिंह, कपूर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X