Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अमृतसर में पाकिस्तानी तस्कर का गुर्गा पाँच आधुनिक पिस्तौलों सहित काबू

Updated on Tuesday, July 29, 2025 20:36 PM IST

 

अमृतसर, 29 जुलाईः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए शुरु की मुहिम के दौरान बड़ी ख़ुफ़िया जानकारी पर कार्यवाही करते हुये काउन्टर इंटेलिजेंस (सीआइ) अमृतसर ने सरहद पार से ग़ैर-कानूनी हथियारों की तस्करी करने वाले माड्यूल के एक गुर्गे जो पाकिस्तान आधारित तस्कर के इशारों पर काम करता था, को गिरफ़्तार करके इस माड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ़्तार किये गए व्यक्ति की पहचान भरतप्रीत सिंह निवासी गाँव माड़ी मेघा, तरनतारन के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने उसके कब्ज़े में से पाँच आधुनिक पिस्तौल - दो 9 एमएम, दो .30 बोर और एक .32 बोर - बरामद किये हैं। इसके इलावा खेपों की डिलीवरी के लिए इस्तेमाल की जा रही उसके सपलैंडर मोटरसाईकल को भी ज़ब्त कर लिया गया है।

पाकिस्तान- आधारित तस्कर सरहद पार से हथियारों की खेपें भेजने के लिए ड्रोन का कर रहा था प्रयोग: डीजीपी गौरव यादव

बरामद किये गए हथियार क्षेत्र में शांति और सदभावना को भंग करने के लिए अपराधियों और गैंगस्टरों को किये जाने थे सप्लाई



डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि गिरफ़्तार मुलजिम अपने दो अन्य साथियों के साथ मिल कर पाकिस्तान आधारित तस्कर के इशारे पर काम कर रहा था। बताने योग्य है कि उक्त पाकिस्तान आधारित तस्कर सरहद पार से हथियारों की खेप फेंकने के लिए ड्रोन का प्रयोग कर रहा था। उन्होंने कहा कि गिरफ़्तार किया गया मुलजिम राज्य में आपराधिक गतिविधियों को हवा देने के इरादे से पंजाब में अपराधियों और गैंगस्टरों को हथियार स्पलाई कर रहा था।

इस कार्यवाही के विवरण सांझे करते हुये डीजीपी ने कहा कि सीआइ अमृतसर को मुलजिमों द्वारा तरनतारन के गाँव दलीड़ी के नज़दीक पड़ते भारत-पाकिस्तान सरहदी क्षेत्र से हथियारों की खेप हासिल किये जाने के बारे ख़ुफ़िया जानकारी मिली थी। उन्होंने आगे कहा कि तेज़ी से कार्यवाही करते हुये पुलिस टीमों ने संदिग्ध भरतप्रीत सिंह को अमृतसर के गाँव इब्बण- गाँव मूलेचक्क रोड पर उस समय पर घेरा डाल लिया जब वह आगे किसी पार्टी को खेप पहुँचाने जा रहा था और उसके कब्ज़े में से ग़ैर-कानूनी हथियार भी बरामद किये।

नैटवर्क के अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच की जा रही है।

इस सम्बन्धी पुलिस थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल, अमृतसर में हथियार एक्ट की धाराओं 25, 25(1) (ए) और 25(1) (बी) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) के अंतर्गत एफआईआर नंबर 41 तारीख़ 28- 07- 2025 दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X