Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

पाकिस्तान में शिया-सुन्नी के बीच जमीन विवाद मे को लेकर फिर झड़प

Updated on Friday, September 27, 2024 07:41 AM IST

इस्लामाबाद | पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में शिया और सुन्नी मुसलमानों के बीच जमीनी विवाद में कम से कम 36 लोग मारे गए हैं। 80 से ज्यादा लोग घायल हैं। खुफिया एजेंसी के मुताबिक दोनों समुदाय के बीच 5 दिनों से झड़प जारी है। कुर्रम में तैनात एक अधिकारी ने बताया कि लड़ाई में कई घर जला दिए गए हैं।

36 की मौत, 80 से ज्यादा घायल; 30 एकड़ जमीन के लिए है विवाद

हिंसा खत्म करने के लिए सरकार की कोशिश अब तक नाकाम साबित हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले कुछ साल में कुर्रम में कई बार शिया-सुन्नी विवाद हो चुका है। सुन्नी समुदाय को सीमा पार के अफगान कबीले का समर्थन मिलता है। जुलाई में भी दोनों समुदायों के बीच जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ था जिसमें 50 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

2 परिवारों के बीच शुरू हुई लड़ाई, पूरे जिले में फैली

इस विवाद की जड़ 30 एकड़ की जमीन है। इसके मालिकाना हक को लेकर कुर्रम जिले के बुशेहरा गांव में दो कबीलों के बीच विवाद है। अगस्त में अधिकारियों ने आदिवासी समुदाय जिरगा के बुजुर्गों के साथ मिलकर दोनों समुदायों के बीच समझौता कराया था, जिसके बाद कुछ समय तक के लिए विवाद थम गया था।

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक सुन्नी मिदगी और शिया मलीखेल समुदायों के बीच विवाद 2007 में शुरू हुआ था। तब भी हिंसा की घटनाएं हुई थीं। पिछले साल जुलाई में भी विवाद हुआ था, जिसमें कई लोग मारे गए थे।

पिछले साल खत्म हुआ विवाद, फिर शुरू हुआ जु

लाई 2023 में दोनों पक्षों के बीच लड़ाई के थमने के बाद इनके बीच एक समझौता कराया गया। इसमें तय हुआ कि सरकार तय करेगी कि जमीन किसकी है। जमीन विवाद हल कराने वाली लैंड कमीशन का नियम ही दोनों पक्षों को मानना होगा।इसके बाद कमीशन ने अपना फैसला सुनाया और ये जमीन शिया समुदाय को दे दी।

लेकिन एक साल बाद इसे लेकर फिर विवाद शुरू हो गया। जुलाई 2024 में जमीन से जुड़े एक विवाद पर बातचीत हो रही थी, तभी एक शख्स ने गोली चला दी। इसके बाद दोनों समुदायों के बीच खूनी संघर्ष शुरू हो गया था।

पाकिस्तान बनने से पहले के हैं कई विवाद, अब तक हल नहीं निकला

समा चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल कुर्रम में आठ बड़े संघर्ष चल रहे हैं। इनमें से ज्यादातर पाकिस्तान बनने से पहले के हैं। ये सभी मामले जमीन से जुड़े हुए हैं।लैंड रिफॉर्म्स न होने की वजह से ये विवाद अब तक जारी है। जब भी इनमें विवाद शुरू होता है तो वह कबीले की लड़ाई से निकलकर सांप्रदायिक संघर्ष में तब्दील हो जाता है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X