Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

भारतीय सिख रूपए नहीं, अमेरिकी डॉलर लाएं: पाकिस्तान

Updated on Tuesday, October 01, 2024 08:13 AM IST

लाहौर | पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने करतारपुर साहिब आने वाले भारतीय सिखों से रूपए की जगह अमेरिकी डॉलर लाने के लिए कहा है। इस फैसले के पीछे भारतीय नागरिकों के साथ हो रही धोखाधड़ी को वजह बताया गया है।

दरअसल भारतीयों को इंडियन करेंसी नोट के बदले तय कीमत से कम कीमत के पाकिस्तानी करेंसी नोट दिए जा रहे थे। पाकिस्तान की पंजाब सरकार में मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा ने बताया कि, भारतीय सिखों को उनके पैसों के बदले, तय कीमत से कम के करेंसी नोट मिलने की शिकायतें सामने आई हैं।

भारतीयों से हो रही धोखाधड़ी के चलते फैसला, नवंबर में पाकिस्तान जाएंगे हजारों सिख श्रद्धालु

शिकायतों के चलते ये फैसला लिया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि भारतीय सिखों को यहां की सुविधाओं के लिए अतिरिक्त कीमत चुकाने की जरूरत नहीं है। इस साल 14 नवंबर को सिखों के पहले गुरु, गुरु नानक देवजी की 555वीं जन्म जयंती के अवसर पर हजारों सिख श्रद्धालु पाकिस्तान में स्थित करतारपुर साहिब जा सकते हैं। पिछले साल लगभग 3 हजार सिख श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर करतारपुर साहिब का दौरा किया था।

गुरुनानक ने जीवन के आखिरी दिन यही बिताए

करतारपुर साहिब पाकिस्तान के नारोवाल जिले में रावी नदी के पास स्थित है। इसका इतिहास 500 साल से भी ज्यादा पुराना है। माना जाता है कि 1522 में सिखों के गुरु नानक देव ने इसकी स्थापना की थी। उन्होंने अपने जीवन के आखिरी साल यहीं बिताए थे और यही पर अपनी देह त्यागी थी। इसलिए, यह शहर सिखों के लिए विशेष महत्व रखता है।

सिखों का प्रमुख धार्मिक स्थल है करतारपुर

करतारपुर कॉरिडोर 9 नवंबर 2019 को खोला गया था। भारत की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के तरफ से तत्कालीन पीएम इमरान खान ने इसका उद्घाटन किया था। यह पंजाब के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक मंदिर को पाकिस्तान के गुरुद्वारा दरबार साहिब से जोड़ता है।

4 किलोमीटर का गलियारा भारतीय तीर्थ-यात्रियों को बिना वीजा के गुरुद्वारा दरबार साहिब में प्रवेश करने की अनुमति देता है। इससे पहले लोगों को वीजा लेकर लाहौर के रास्ते वहां जाना पड़ता था, जो कि एक लंबा रास्ता था। फिलहाल यहां जाने की फीस 20 डॉलर है, जिसे पाकिस्तान सरकार वसूलती है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X