Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

दावा : रूस के खिलाफ जंग में भारतीय गोला-बारूद इस्तेमाल कर रहा यूक्रेन

Updated on Friday, September 20, 2024 08:10 AM IST

रूस |  रूस के खिलाफ जंग में यूक्रेन, भारत का गोला-बारूद इस्तेमाल कर रहा है।  एजेंसी के मुताबिक भारत ने ये हथियार यूरोपीय देशों को बेचे थे, लेकिन अब यूक्रेन इनका इस्तेमाल कर रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस के विरोध के बाद भी भारत ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की है। इसमें 3 भारतीय अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा गया है कि रूस ने 2 मौकों पर भारत से इसकी शिकायत की है।

इन्हें इटली के रास्ते पहुंचाया जा रहा, रूस ने 2 बार भारत से शिकायत की

भारत के गोला-बारूद इटली और चेक रिपब्लिक के जरिए यूक्रेन पहुंच रहे हैं। ये दोनों देश बड़ी मात्रा में भारत से गोले खरीदते हैं। पिछले एक साल में इन्हीं दोनों देशों ने भारत का गोला-बारूद यूक्रेन भेजा है।

रूस ने भारत से की शिकायत

रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच बैठक हुई थी। इसमें इस मसले को उठाया गया था। एजेंसी ने बताया कि रूस और भारत की डिफेंस मिनिस्ट्री ने इससे जुड़े सवाल का जवाब नहीं दिया। हालांकि जनवरी में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि भारत ने यूक्रेन को तोप के गोले नहीं भेजे या बेचे हैं।

भारत सरकार के दो सूत्रों और डिफेंस मिनिस्ट्री के दो सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि यूक्रेन जिस गोला-बारूद का इस्तेमाल कर रहा है, भारत ने उसका बहुत कम मात्रा में उत्पादन किया है।एक अधिकारी ने अनुमान लगाया कि जंग शुरू होने के बाद कीव ने जितने गोले-बारूद खरीदे होंगे, ये उसका 1% भी नहीं है।

सरकारी कंपनी यंत्र इंडिया ने बनाए गोला-बारूद

अभी तक यह पता नहीं चला है कि यूरोपीय देशों ने भारत का गोला-बारूद यूक्रेन को सहायता के तौर पर मुफ्त में दिया है या बेचा है। बताया जा रहा है कि ये हथियार यंत्र इंडिया नामक सरकारी कंपनी ने बनाए हैं। इस कंपनी का हेडक्वार्टर नागपुर में है। ये कंपनी अक्टूबर 2021 में बनी थी।

भारत ने हथियारों के निर्यात को लेकर नियम तय किए हुए हैं। इनके मुताबिक जो देश भारत से हथियार खरीद रहा है, केवल वही उनका इस्तेमाल कर सकता है। अगर हथियार दूसरे देश भेजे जाते हैं तो कंपनी हथियारों की डिलीवरी रोक सकती है।

एक्सपर्ट बोले- हथियार भेजा जाना भारत के लिए फायदेमंद

किंग्स कॉलेज लंदन के साउथ एशिया सिक्योरिटी एक्सपर्ट वाल्टर लैडविग ने कहा कि कम मात्रा में भारतीय गोला-बारूद का यूक्रेन भेजा जाना भारत के लिए फायदेमंद था। इससे भारत को पश्चिमी देशों को यह दिखाने का मौका मिलेगा कि वह रूस-यूक्रेन जंग में रूस के साथ नहीं है और रूस का भारत के फैसलों पर कोई प्रभाव नहीं है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X