Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

चीन ने की इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल की सफल टेस्टिंग

Updated on Thursday, September 26, 2024 07:54 AM IST

चीन  | चीन ने इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल की सफल टेस्टिंग की है। इस मिसाइल में एक नकली वॉरहेड लगाया गया था। खुफिया एजेंसी के मुताबिक, 1980 के बाद यह पहली बार है जब चीन ने प्रशांत महासागर में ICBM मिसाइल का परीक्षण किया है।

 नकली वॉरहेड के साथ दागी, प्रशांत महासगार में 44 साल बाद टेस्टिंग की

मिसाइल को सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर लॉन्च किया गया। चीन के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मिसाइल समुद्र में उसी जगह गिरी जहां उम्मीद की गई थी। यह चीन की सालाना ट्रेनिंग का हिस्सा है। हालांकि, इस मिसाइल की खासियत और इसकी लॉन्चिंग लोकेशन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

चीन का दावा- पड़ोसी देशों को दी थी परीक्षण की जानकारी

चीन के स्टेट मीडिया शिनहुआ ने कहा कि मिसाइल टेस्टिंग से पहले ही आसपास के देशों को इसकी जानकारी दे दी गई थी। हालांकि, जापान ने इससे इनकार कर दिया है। इससे पहले तक चीन हमेशा अपनी ICB मिसाइलों को देश के अंदर ही टेस्ट करता आया है। अब तक इन्हें शिनजियांग क्षेत्र के तक्लामाकन रेगिस्तानों में किया जाता था।

टेस्ट के बाद चीन ने कहा है कि यह किसी एक देश को टारगेट मानकर नहीं किया गया था। हालांकि, जापान, फिलिपींस और ताइवान के साथ तनाव के बीच इस टेस्ट को अहम माना जा रहा है। चीन ने आखिरी बार मई 1980 में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ICBM की टेस्टिंग की थी। तब इसने 9,070 किमी की दूरी तय कर प्रशांति महासागर में टारगेट को हिट किया था। इस टेस्ट में 18 चीनी नौसैनिक जहाज शामिल हुए थे। यह चीन के अब तक के सबसे बड़े नौसैनिक मिशनों में से एक माना जाता है।

चीन के पास 15 हजार किमी की रेंज वाली ICBM

चीन ने जिस मिसाइल का टेस्ट किया उसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, 2019 में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के 70 साल पूरे होने पर परेड के दौरान DF-41 ICBM दिखाई गई थी। यह चीन की सबसे नई ICBMs में से एक है। इस मिसाइल की रेंज 12 हजार से 15 हजार किमी तक है।

इससे पहले चीन ने अगस्त 2021 में परमाणु क्षमता वाली हाइपरसोनिक मिसाइल का टेस्ट किया था। हालांकि, चीन की यह टेस्ट मिसाइल अपने टारगेट को भेदने में फेल हो गई थी। मिसाइल टारगेट से करीब 32 किलोमीटर दूर गिरी थी। चीन ने इस टेस्ट को पूरी तरह गोपनीय रखा था। हाइपरसोनिक होने की वजह से अमेरिका का मिसाइल डिफेंस सिस्टम मिसाइल को डिटेक्ट नहीं कर पाया था। टेस्ट फेल होने के बावजूद इसने अमेरिका की चिंता बढ़ा दी थी।

2030 तक ड्रैगन के पास होंगे 1 हजार न्यूक्लियर वॉरहेड

 ICBM लंबी दूरी (12 से 15 हजार किमी) तक हमला करने में सक्षम होती है। इन्हें रडार पर ट्रेक करना भी आसान नहीं होता है। मई 2023 के आंकड़ों के मुताबिक, चीन के पास फिलहाल 500 न्यूक्लियर वॉरहेड मौजूद हैं, जो 2030 तक बढ़कर 1 हजार हो सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X