Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

इजराइल ने 15 साल तक पेजर ब्लास्ट की प्लानिंग की: दावा

Updated on Saturday, September 21, 2024 07:55 AM IST

लेबनान  | लेबनान में 17 सितंबर को पेजर में धमाके हुए थे। हिजबुल्लाह ने इजराइल को इसका जिम्मेदार ठहराया था। अब अमेरिका के खुफिया सूत्रों ने भी बताया है कि इन पेजर्स को बनाने में इजराइल का हाथ था। वह पिछले 15 सालों से इसकी प्लानिंग कर रहा था।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, हमले की प्लानिंग में शेल कंपनियां शामिल थीं। अलग-अलग लेवल पर इजराइल के इंटेलिजेंस अफसर प्लान को आगे बढ़ा रहे थे। खुफिया अधिकारियों ने एक ऐसी कंपनी बनाई थी, जो रिकॉर्ड के मुताबिक लंबे समय से पेजर मैन्युफैक्चरिंग कर रही थी।

फेक कंपनी बनाई, पेजर में 50 ग्राम विस्फोटक रखा, रिमोट से धमाका किया

कंपनी में कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्हें इस साजिश के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। सूत्रों ने बताया कि पेजर्स में 25-50 ग्राम तक विस्फोटक लगाए गए थे। इसे ट्रिगर करने के लिए एक रिमोट से भी जोड़ा गया था।

हिजबुल्लाह ने 5 महीने पहले खरीदे पेजर, वॉकी-टॉकी; दोनों में ब्लास्ट हुआ

जिन पेजर्स में ब्लास्ट हुआ, हिजबुल्लाह ने उन्हें करीब 5 महीने पहले खरीदा था। उसी समय पर बातचीत के लिए दूसरे कम्युनिकेशन डिवाइस वॉकी-टॉकी को भी खरीदा गया था, जिसमें 18 सितंबर को ब्लास्ट हुआ था। 19 सितंबर को अपने भाषण में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह ने कहा था कि संगठन के टॉप लीडर्स के पास पुराने पेजर्स मौजूद थे। उनके पास वो नए डिवाइस नहीं थे, जिनके जरिए हमला किया गया।

नसरल्लाह ने कहा था कि इजराइल पेजर्स के जरिए 5 हजार हिजबुल्लाह सदस्यों को मारना चाहता था। उन्हें पहले से पता था कि हिजबुल्लाह इन डिवाइस का इस्तेमाल करता है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA लंबे समय से इस तरह के ऑपरेशन को टाल रही है, क्योंकि इसमें बड़े पैमाने पर आम नागरिकों की जान को खतरा हो सकता है।

शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि लेबनान में विस्फोट होने वाले पेजर्स को हंगरी की कंपनी BAC कंसल्टिंग ने ताइवान की कंपनी गोल्ड अपोलो से हुए कॉन्ट्रैक्ट के तहत बनाया था। हालांकि, हंगरी सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि पेजर्स को बनाने वाली कंपनी की देश में कोई फैक्ट्री नहीं है, न ही इन पेजर्स को हंगरी में बनाया गया था।

दावा- हिजबुल्लाह के 5 हजार पेजर्स में लगाए थे विस्फोटक

इससे पहले ब्रिटिश न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने हिजबुल्लाह के 5 हजार पेजर्स में विस्फोटक लगाए थे। ये पेजर्स कोड की मदद से ऑपरेट होते हैं। इन्हें इस साल की शुरुआत में लेबनान भेजा गया। सूत्र ने कहा था कि पेजर्स के अंदर जो विस्फोटक था, उसका पता लगाना बहुत मुश्किल था। किसी भी डिवाइस या स्कैनर से भी इसे ढूंढ़ा नहीं जा सकता था।

17 सितंबर को इन पेजर्स पर एक मैसेज आया जिसने विस्फोटक को एक्टिवेट कर दिया। हमले में 12 लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों में हिजबुल्लाह के 8 सदस्य और 2 बच्चे शामिल थे। इस हमले में 3000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे, जिनमें लेबनान में मौजूद ईरान के राजदूत भी शामिल थे।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X