Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

मोदी शानदार व्यक्ति, अगले हफ्ते उनसे मिलूंगा: डोनाल्ड ट्रम्प

Updated on Thursday, September 19, 2024 08:04 AM IST

अमेरिका | अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वे अगले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। मिशिगन में चुनावी कैंपेन के दौरान ट्रम्प ने कहा कि PM मोदी शानदार व्यक्ति हैं। वे अपने काम में बेहद अच्छे हैं। इस दौरान ट्रम्प ने आरोप लगाया कि भारत अमेरिका से व्यापार संबंधों का गलत इस्तेमाल करता है।

दरअसल, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति से भारत के साथ फ्री ट्रेड पर सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने कहा, भारत आयात पर बहुत ज्यादा टैक्स लगाता है। राष्ट्रपति बनने पर मैं अमेरिका में 'रेसिप्रोकल ट्रेड पॉलिसी' लागू करूंगा। यानी जो देश हम पर इम्पोर्ट के लिए जितना टैक्स लगाएगा हम भी उतना ही टैरिफ लेंगे।

कहा- भारत इम्पोर्ट पर ज्यादा टैक्स लगाता है, व्यापार संबंधों का गलत इस्तेमाल कर रहा

अगर किसी देश ने 250 गुना चार्ज लगाया तो हम भी इतना ही टैक्स लेंगे। इससे या तो उस देश से समझौता होकर फ्री ट्रेड शुरू हो जाएगा या फिर अमेरिका में इम्पोर्ट के जरिए आने वाला रेवेन्यू बढ़ जाएगा। दरअसल, PM मोदी 21 सितंबर को 3 दिन के दौरे पर अमेरिका जा रहे हैं। इस दौरान वे क्वाड समिट में हिस्सा लेंगे। यह बैठक राष्ट्रपति बाइडेन के होमटाउन डेलावेयर में हो रही है।

भारत ने अमेरिका से एक्सचेंज की क्वाड की मेजबानी

हिंद महासागर में चीन को काउंटर करने के लिए बने क्वाड संगठन की बैठक इस साल भारत में होने वाली थी। लेकिन अब भारत ने क्वाड समिट होस्ट करने की अपनी बारी को अमेरिका के साथ एक्सचेंज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत 2025 में क्वाड होस्ट करेगा।

दरअसल, पहले भारत में क्वाड समिट जनवरी 2024 में होने वाला था। हालांकि, उस वक्त अमेरिका ने राष्ट्रपति बाइडेन के पास समय न होने का हवाला देते हुए समिट को सितंबर तक के लिए टाल दिया था। अब बैठक अमेरिका में होने से बाइडेन को बतौर राष्ट्रपति आखिरी समिट होस्ट करने का मौका मिलेगा।

क्वाड बैठक के बाद 22 सितंबर को PM मोदी न्यूयॉर्क के नसाउ वेटरन मेमोरियल कॉलेजियम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे। इस इवेंट को मोदी एंड US प्रोग्रेस टुगेदर नाम दिया गया है। इसमें शामिल होने के लिए 24 हजार लोग रेजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।

दुनिया के सबसे बड़े खतरों पर भाषण देंगे PM मोदी

PM मोदी अमेरिका की बड़ी कंपनियों के CEO के साथ भी बैठक करेंगे। इसका मकसद भारत और अमेरिका के बीच AI, क्वांटम कम्प्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है। यात्रा के आखिरी दिन 23 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी न्यूयॉर्क में UN के समिट फॉर द फ्यूचर में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे दुनिया के सबसे बड़े खतरों पर स्पीच भी देंगे।

इस समिट का मकसद सबसे अहम चुनौतियों से निपटने के लिए नए अंतरराष्ट्रीय समझौते करना है। समिट में दुनियाभर के कई बड़े नेता शामिल होंगे। इस बैठक के अलावा मोदी कई देशों के लीडर्स के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

अमेरिका भारत का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर

वर्ष 2023-2043 में भारत और अमेरिका के बीच बाइलेट्र्ल ट्रेड 118.3 बिलियन डॉलर पार कर चुका है। यानी इस अंतराल में भारत और अमेरिका ने 9 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का व्यापार किया। अमेरिका उन कुछ देशों में से एक है जिनके साथ भारत का ट्रेड सरप्लस है। यानी भारत अमेरिका को ज्यादा सामान बेचता है और वहां से कम सामान खरीदता है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X