Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

नसरल्लाह के भाई के मारे जाने का किया जा रहा है दावा

Updated on Friday, October 04, 2024 08:52 AM IST

हिजबुल्लाह | इजराइली हमले में मारे गए हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के भाई हाशेम सैफिद्दीन की भी मौत का दावा किया जा रहा है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइली सेना ने को बेरूत में सैफिद्दीन को निशाना बनाकर हमला किया।

निजी एजेंसी के मुताबिक इजराइली अधिकारियों ने कहा कि विमानों ने जमीन के नीचे बने बंकर के ऊपर बमबारी की। यहां पर हिजबुल्लाह के टॉप अधिकारी बैठक कर रहे थे। इसमें सैफिद्दीन के शामिल होने वाला था। सैफिद्दीन वहां पहुंचा था या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिली है।

बेरूत में उसके ठिकाने पर इजराइली हमला, इसे हिजबुल्लाह चीफ बनाने की चर्चा थी

इजराइल डिफेंस फोर्स या फिर हिजबुल्लाह ने सैफिद्दीन के मारे जाने को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। पिछले सप्ताह नसरल्लाह के मारे जाने के बाद सैफिद्दीन को उसका उत्तराधिकारी माना जा रहा था। वह रिश्ते में नसरल्लाह का ममेरा भाई लगता है।

सैफिद्दीन खुद को पैगम्बर मोहम्मद का वंशज मानता है, इसलिए नसरल्लाह की तरह ही काली पगड़ी बांधता है। अमेरिका ने उसे 2017 में आतंकवादी घोषित किया था। वह हिजबुल्लाह के राजनीतिक मामलों को देखता है। इसके अलावा वह जिहाद काउंसिल का चेयरमैन भी है, जो संगठन के मिलिट्री ऑपरेशंस की प्लानिंग करती है।

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई आज पब्लिक स्पीच देंगे

टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई 5 साल के बाद पब्लिक स्पीच देंगे। खामेनेई तेहरान में इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसल्ला मस्जिद में मुसलमानों की नमाज का नेतृत्व भी करेंगे।

हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह की याद में खुमैनी मस्जिद में 10 बजकर 30 मिनट पर एक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके बाद खामेनेई जुमे की नमाज पढ़ेंगे। खामेनेई ने आखिरी बार जनवरी 2020 में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के बाद जुमे की नमाज का नेतृत्व किया था।

हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह आज होगा सुपुर्द-ए-खाक

हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक उस इराक के कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है। नसरल्लाह की 27 सितंबर को इजराइली हमले में मौत हो गई थी। इजराइल ने बेरूत में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर 80 टन बम से हमला किया था।

शुक्रवार को हुए इस हमले के लगभग 20 घंटे बाद हिजबुल्लाह ने शनिवार शाम 5 बजे नसरल्लाह की मौत की पुष्टि की थी। इसके बाद 29 सितंबर को हिजबुल्लाह हेडक्वार्टर के नीचे से उसकी डेड बॉडी बरामद हुई थी। नसरल्लाह के अलावा उसकी बेटी जैनब की भी इस हमले में मौत हो गई थी। नसरल्लाह बीते 32 सालों (1992) से हिजबुल्लाह का चीफ था।

हूती विद्रोहियों ने जहाजों पर हमले की धमकी दी

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में जहाजों पर हमले की धमकी दी है। एक ग्रीक शिपिंग कंपनी को आए मेल में उसके जहाज पर हमले की धमकी दी गई। हूती विद्रोहियों ने शिपिंग कंपनी पर इजराइल के पोर्ट पर जहाज रुकने की वजह से मेल भेजा है।

इस मेल में हमले के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। दरअसल हूती विद्रोहियों ने इजराइल को पोर्ट पर जहाजों के रुकने को लेकर प्रतिबंध लगाया है। अगर कोई जहाज वहां रुकता है तो हूती इसे प्रतिबंध का उल्लंघन कहते हैं। पिछले साल नवंबर से अब तक हूती विद्रोहियों ने 100 से ज्यादा जहाजों पर हमले किए हैं।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X