Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइली पीएम नेतन्याहू से फोन की पर बात

Updated on Tuesday, October 01, 2024 08:13 AM IST

नई दिल्ली | इजराइल-लेबनान तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की। PM मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। बातचीत के दौरान PM मोदी ने कहा कि दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। क्षेत्रीय तनाव को रोकना और सभी बंधकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। भारत शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के प्रयासों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कहा- भारत शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध, दुनिया में आतंक के लिए कोई जगह नहीं

ये बातचीत ऐसे समय में हुई है जब हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। लेबनान में इजराइली हमलों में अब तक 800 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

दोनों नेताओं की 45 दिनों में दूसरी बार बातचीत

दोनों नेताओं के बीच पिछले 45 दिनों में फोन पर ये दूसरी बातचीत है। इससे पहले 16 अगस्त को दोनों नेताओं के बीच फोन पर बात हुई थी। उस समय भी PM मोदी ने इजराइली प्रधानमंत्री को बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए हमास से युद्ध खत्म करने को कहा था। साथ ही सभी बंधकों की तत्काल रिहाई, युद्ध विराम पर भी जोर दिया था।

पिछले 2 महीनों में इजराइल-हिजबुल्लाह में तनाव बढ़ा

28 जुलाई को हिजबुल्लाह ने इजराइल पर रॉकेट दागे थे। इस हमले में इजराइल के 12 लोगों की मौत हो गई थी। ये इजराइल-हमास की जंग शुरू होने के बाद से हिजबुल्लाह का सबसे बड़ा हमला था।

हिजबुल्लाह ने इजराइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स में एक फुटबॉल मैदान को निशान बनाया था। इस हमले के जवाब में इजराइल ने 30 जुलाई को लेबनान में एयरस्ट्राइक की थी। इस एयरस्ट्राइक में हिजबुल्लाह का कमांडर हज मोहसिन उर्फ फुआद शुकर मारा गया था।

इसके बाद 17 सितंबर को लेबनान में पेजर्स में ब्लास्ट हुए, जिनमें 12 लोगों की मौत हुई और हजारों लोग घायल हुए। पेजर ब्लास्ट के अगले दिन 18 सितंबर को वॉकी-टॉकी में ब्लास्ट हुए जिसमें 27 लोगों की मौत हुई थी।

पेजर और वॉकी-टॉकी ब्लास्ट के बाद इजराइल ने 20 सितंबर को लेबनान पर एयरस्ट्राइक की जिसमें 45 लोगों की मौत हुई थी। तब से लेकर आज तक इजराइल, लेबनान पर हजारों मिसाइलें दाग चुका है, जिनमें 800 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।

लेबनान में सेना उतारने की तैयारी में इजराइल

इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सेना को तैयार रहने के लिए कहा है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक उन्होंने सैनिकों से कहा, “हिजबुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह का खात्मा एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है। हमारे पास जो क्षमताएं हैं, हम आगे उनका पूरा इस्तेमाल करेंगे।

गैलेंट ने सैनिकों से बात करते हुए लेबनान में सैन्य क्षमताओं के इस्तेमाल की बात भी कही। उन्होंने कहा कि हमें आप (सैनिकों) पर भरोसा है, आप किसी भी काम को अंजाम देने में सक्षम हैं। इजराइल रविवार को लेबनान की सीमा से लगे इलाकों में टैंक तैनात कर चुका है।

हिजबुल्लाह की पूरी लीडरशिप खत्म

इजराइल ने 2 महीने के भीतर हिजबुल्लाह की पूरी लीडरशिप को खत्म कर दिया है। 27 सितंबर को हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर 80 टन बम से हमला किया था। इसमें चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया। 30 जुलाई को लेबनान पर एक एयरस्ट्राइक में हिजबुल्लाह के दूसरे सबसे सीनियर लीडर फुआद शुकर को मार गिराया था। इसके ठीक अगले दिन 31 जुलाई को ईरान पर हमला कर हमास चीफ इस्माइल हानियेह को भी मौत हो गई। अब हिजबुल्लाह की लीडरशिप में कोई सीनियर नेता नहीं बचा है। वहीं हमास की लीडरशिप में सिर्फ याह्या सिनवार जीवित है, जो गाजा में मौजूद है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X