Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया से लगी सीमा बंद की घोषणा की

Updated on Thursday, October 10, 2024 07:46 AM IST

नॉर्थ कोरिया  | नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया से लगे अपने बॉर्डर को पूरी तरह से बंद करने की घोषणा की है। तानाशाह किम जोंग की सेना ने मंगलवार को बताया कि वह साउथ कोरिया जाने वाली सभी सड़कों और रेलवे लाइन को बंद कर देगी।

 किम जोंग की सेना ने लैंडमाइन, एंटी-टैंक ट्रैप्स बिछाए, सभी सड़के और रेल मार्ग भी बंद होंगे

इसके अलावा सीमा से सटे इलाकों में किलेबंदी भी की जाएगी। नॉर्थ कोरिया के मीडिया हाउस KCNA के मुताबिक, कोरियन पीपुल्स आर्मी ने कहा है कि यह फैसला साउथ कोरिया और अमेरिका के युद्धभ्यासों को देखकर लिया गया। दरअसल, पिछले 1 साल में अमेरिका ने कोरियन पेनिनसुला में अपने एयरक्राफ्ट कैरियर, सैन्य जहाज, लॉन्ग रेंज बॉम्बर्स और पनडुब्बियां भेजी हैं, जिससे नॉर्थ कोरिया नाराज है।

जनवरी से सीमा बंद करने की तैयारी कर रहा नॉर्थ कोरिया

साउथ कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने अमेरिका के नेतृत्व वाले UN कमांड फोर्स को इसकी जानकारी दे दी है, जिससे इलाके में किसी भी तरह के टकराव की स्थिति न बने। यह फोर्स नॉर्थ-साउथ कोरिया के बीच डीमिलिट्रलाइज्ड जोन को मैनेज करती है।

इससे पहले साउथ कोरियाई मिलिट्री ने बताया था कि किम जोंग की सेना जनवरी से ही सीमा पर लैंड माइंस बिछा रही है। इसके अलावा एंटी-टैंक ट्रैप्स भी लगाए गए हैं और ज्यादातर रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर को हटाया जा चुका है। जून में बॉर्डर पर मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने का काम कर रहे कई सैनिकों की लैंडमाइन विस्फोट में मौत हो गई थी।

नॉर्थ कोरिया के इस फैसले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। नॉर्थ और साउथ कोरिया ने इससे पहले सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बाद 1950-53 तक जंग लड़ी थी।

जापान के हटने के बाद 2 हिस्सों में बंटा था कोरिया

कोरिया एक पेनिनसुला है यानी 3 तरफ समुद्र से घिरा और एक तरफ मेनलैंड से जुड़ा टापू। यहां 1904 तक कोरियाई साम्राज्य का शासन था। इस पर कब्जे के लिए 1904-05 में जापान और चीन के बीच भीषण युद्ध हुआ। जापान ने जीत दर्ज की और कोरिया पर कब्जा जमा लिया। 1945 में सेकेंड वर्ल्ड वॉर में हार के बाद जापान को कोरिया छोड़ना पड़ा।

जापान के हटते ही कोरिया को दो हिस्सों में बांट दिया गया। 38 पैरलल लाइन को बंटवारे की लकीर मान लिया गया। उत्तरी हिस्से में सोवियत सेना और दक्षिणी हिस्से में संयुक्त राष्ट्र की सेना लगाई गई।

नॉर्थ कोरिया में कोरियाई कम्युनिस्टों के नेतृत्व में कोरियाई लोक जनवादी गणराज्य की सरकार बनी। साउथ में लोकतांत्रिक तरीके से नेता सिंगमन री के नेतृत्व में सरकार बनी। नॉर्थ का झुकाव कम्युनिस्ट विचारधारा की तरफ था, जबकि साउथ पूंजीवादी देशों की तरफ झुकाव वाला था। यहीं से विवाद शुरू हुआ।

नॉर्थ कोरिया ने 25 जून 1950 को 38 पैरलल लाइन पार कर साउथ कोरिया पर हमला कर दिया। 3 साल तक चली जंग के बाद नॉर्थ और साउथ कोरिया ने 1953 में युद्धविराम पर साइन किए। एक बार फिर से सीमा वही 38 पैरलल तय हुई जो जंग से पहले थी।

नॉर्थ-साउथ कोरिया की सीमा पर सबसे ज्यादा हथियारों की तैनाती

 नॉर्थ और साउथ कोरिया के बीच DMZ दुनिया की सबसे ज्यादा हथियारों की तैनाती वाली सीमा है। आंकड़ों के मुताबिक, सीमा के अंदर और आसपास 20 लाख माइन्स बिछाई गई हैं। इसके अलावा बॉर्डर के दोनों तरफ कंटीले तारों की बाड़, टैंकों का जाल और लड़ाकू सैनिक भी तैनात रहते हैं। कोरियाई जंग को खत्म करने के लिए हुए समझौते के तहत यह सीमा बनाई गई थी।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X