Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

इजराइल-हमास जंग में खंडहर बना गाजा

Updated on Wednesday, October 09, 2024 07:58 AM IST

हमास  | इजराइल और हमास के बीच एक साल से जारी जंग की वजह से गाजा खंडहर में तब्दील हो चुका है। खुफिया एजेंसी के मुताबिक गाजा की 60% इमारतें बर्बाद हो चुकी हैं। इजराइल ने हमास को खत्म करने के लिए उन इलाकों को बर्बाद कर दिया जो कभी लाखों लोगों का घर हुआ करते थे। इजराइली सेना के हवाई हमलों का सबसे ज्यादा असर खान यूनिस, गाजा सिटी और जबालिया पर पड़ा है।

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक गाजा पट्टी में जंग शुरू होने के बाद इस साल जून तक 39 मिलियन टन मलबा पैदा हुआ था। इसमें रेत, बिना फटे बम, एस्बेस्टस, खतरनाक पदार्थ और यहां तक कि लोगों के अवशेष भी शामिल हैं।

एक साल में 60% इमारतें तबाह हुईं, दोबारा बनाने में 80 साल लगेंगे

वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया था कि इन बर्बाद हो चुके घरों को फिर से पहले जैसा बनाने में 80 साल लगेंगे। हालांकि गाजा में रहने वाले लोगों के पास न तो इतना समय बचा है और न ही उनके पास इतना पैसा है जो इसकी भरपाई कर सके। दूसरी तरफ फसलों और खेतों के बर्बाद होने से भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है, जिसकी जद में लाखों लोग आ गए हैं।

खान यूनिस की 54% इमारतें खंडहर हुईं

खान यूनिस गाजा दक्षिण में बसा एक सैकड़ों साल पुराना शहर है। खान यूनिस के लोगों का कहना है उनका शहर एक भुतहा शहर बन चुका है। वे जिन घरों में रहते थे उन्हें बुलडोजर से गिरा दिया गया है। हॉस्पिटल, मस्जिद, स्कूलों को इजराइली तोपखाने ने मलबे में बदल दिया है। इजराइल का कहना है कि हमास के आतंकियों का सफाया करने के लिए इस तरह के हमले जरूरी हैं।

खान यूनिस के भीतर मामलुक युग (1250-1517) की एक सिटाडेल दीवार बची हुई है। एक साल पहले इस दीवार के नजदीक सिटाडेल स्क्वायर हुआ करती थी। यहां दुकानदार मिठाई बेचा करते थे। लोग हुक्का पीने के लिए यहां जमा होते थे।

इसी जगह पर 96 साल पुरानी ग्रैंड मस्जिद भी हुआ करती थी। यहां पर लोग शुक्रवार की नमाज अदा करने जाते थे और मुसलमानों के पवित्र रमजान महीने के दौरान परिवार के साथ देर रात तक जागते थे।

गाजा सिटी- तबाह हुई सबसे पुरानी मस्जिद

गाजा सिटी, गाजा पट्टी की राजधानी है। यह भूमध्य सागर के किनारे पर स्थित है और इसकी आबादी लगभग 20 लाख है। ये दुनिया का सबसे घनी आबादी वाला इलाका है। गाजा को फोनिशियन, रोमन, ओटोमन समेत कई सभ्यताओं का गढ़ माना जाता है।

जंग ने गाजा के सांस्कृतिक और धार्मिक स्थानों को तहस-नहस कर दिया है। इसमें गाजा की सबसे पुरानी मस्जिद भी शामिल है। गाजा में अल-ओमारी मस्जिद को शहर का दिल कहा जाता था। यहां हजारों साल से प्रार्थना हो रही थी। जैसे-जैसे गाजा में सत्ता बदली, प्रार्थना के तरीके भी बदले।

पांचवीं सदी में अल-ओमारी मस्जिद एक रोमन टेम्पल हुआ करता था। इसके खंडहरों पर ईसाइयों का बीजान्टिन चर्च बना। सातवीं सदी में इसे मस्जिद में तब्दील कर दिया गया। इजराइली सेना ने दिसंबर में मस्जिद पर हमला कर इसे तबाह कर दिया।

जबालिया- 81% इमारतें बर्बाद हुईं

गाजा पट्टी के सबसे उत्तर में जबालिया है। जबालिया अपने घनी आबादी वाले कैंपों के लिए जाना जाता है। साल 1948 में अरब-इजराइल जंग के बाद लाखों फिलिस्तीनी अपने घरों से बेदखल हो गए, तब शरणार्थियों के लिए इस शहर को बसाया गया था।

जबालिया कैंप की स्थापना 1949 में हुई थी और यह फिलिस्तीनी शरणार्थियों की सबसे बड़ी बस्तियों में से है।

जबालिया का अल-ट्रांस चौराहा, जो कभी शहर के सामाजिक जीवन का केंद्र हुआ करता था, इसे जबालिया का दिल कहा जाता था। ये इजराइली हमलों में पूरी तरह नष्ट हो चुका है। इजराइली सेना ने इस इलाके को हमास के प्रमुख सेंटरों में से एक बताया था।

इजराइल ने यहां एक के बाद एक कई हमलों में 2 हजार पाउंड से ज्यादा बमों का इस्तेमाल करके शहर की तस्वीर मिटा दी।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X