Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

इजराइल ने लेबनान में 130 फाइटर जेट से किया हमला

Updated on Tuesday, October 08, 2024 07:52 AM IST

बेरूत | इजराइल ने सोमवार को लेबनान में 130 फाइटर जेट के साथ हमला किया। इस दौरान उसने लेबनान में हिजबुल्लाह के 120 से ज्यादा ठिकाने को निशाना बनाने का दावा किया है। वहीं, हिजबुल्लाह ने भी इजराइल पर 130 रॉकेट दागे।

यमन से भी इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया गया। हमले के लिए सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का इस्तेमाल किया गया। हालांकि इजराइली सेना के मुताबिक उनके एयर डिफेंस ने मिसाइल को हवा में मार गिराया। मिसाइल हमले की जानकारी मिलते ही पूरे इजराइल में वार्निंग सायरन बजने लगे थे।

 हिजबुल्लाह के 120 ठिकानों को निशाना बनाया, हिजबुल्लाह ने भी 130 रॉकेट दागे

इजराइली प्रधानमंत्री बैंजामिन नेतन्याहू ने हमास और हिजबुल्लाह के खिलाफ चल रही जंग को ‘द वॉर ऑफ रिवाइवल’ ( पुनर्उत्थान की जंग) नाम देने के लिए कहा है। इससे पहले तक इजराइल और हमास के बीच बीते एक साल से चली आ रही जंग को इजराइल ने 'स्वॉर्ड्स ऑफ आयरन' (लौहे की तलवारें) नाम दिया था।

इजराइल हमास जंग का एक साल पूरा

इजराइल और हमास के बीच चल रही जंग का सोमवार को एक साल पूरा हो गया है। पिछले साल 7 अक्टूबर हमास के हजारों लड़कों ने इजराइल पर हमला किया था। इस हमले में लगभग 1200 इजराइली नागरिकों की मौत हो गई थी।

इसके अलावा 250 से ज्यादा इजराइली नागरिकों को बंधक बनाकर इजराइल ले जाया गया था। इस हमले के चंद घंटों बाद ही इजराइल ने हमास के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया था। बीते एक साल से जारी इस जंग से गाजा में 40 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके है।

ईरान पर इजराइली हमले की आशंका

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि इजराइल ईरान पर हमला जरूर करेगा। दरअसल 1 अक्टूबर को देर रात ईरान ने इजराइल पर 180 मिसाइलें दागी थीं। इस हमले में 2 इजराइली नागरिक घायल भी हुए थे।

हमले के बाद इजराइली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा था कि ईरान को इस हमले का नतीजा भुगतना होगा। हमारे पास प्लान है और हम अपनी मर्जी के मुताबिक समय और स्थान तय करके कार्रवाई करेंगे।

हमले के बाद ईरान ने कहा था कि ये नसरल्लाह की शहादत का यह पहला बदला है। यह तो अभी शुरुआत है। दरअसल, 27 सितंबर को इजराइल ने बेरूत में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर हमला किया था। इसमें हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया था। सोमवार को फिर एक बार ईरान ने कहा कि अगर इजराइल ने हमला किया तो, हम पलटवार करेंगे।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X