Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

हैती में गैंग हमले में 70 से ज्यादा लोगों की मौत

Updated on Saturday, October 05, 2024 07:57 AM IST

हैती  | कैरेबियाई देश हैती के मध्य इलाके में एक गैंग हमले में 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 10 महिलाएं और 3 बच्चे भी शामिल हैं। 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिसमें 16 लोगों की हालत गंभीर है।

यह हमला पोंट-सॉन्डे नाम के शहर में हुआ, जो राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस से लगभग 60 मील दूर है। 3,000 लोगों ने जान बचाने के लिए घर छोड़ दिया। यूनाइटेड नेशंस के मुताबिक, हमला ग्रैन ग्रिफ गैंग ने किया। उनकी पुलिस से भी गोलीबारी हुई, जिसमें गैंग के दो सदस्य घायल हो गए।

 इसमें 10 महिलाएं, 3 बच्चे शामिल, 3 हजार लोग जान बचाकर घर से भागे

ग्रैन ग्रिफ ने 45 से ज्यादा घरों और 34 गाड़ियों में आग लगा दी, जिससे लोग अपना घर छोड़कर भागने पर मजबूर हो गए। दरअसल, देश में लगभग 150 गैंग्स हैं, जो राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस पर कब्जे के लिए एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। सड़कों पर खून-खराबा आम बात हो चुकी है।

सरकार बोली- हालात बेहद खराब हैं

हैती के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षा हालात बेहद खराब हैं, जिससे लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य जरूरी मदद मिलना मुश्किल हो गया है। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र के संसाधनों का इस्तेमाल करके राहत पहुंचाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इलाके तक सीधा पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया है।

सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय सहायता की अपील की

हैती की स्थिति को लेकर कई देशों ने सुरक्षा बलों के साथ आर्थिक सहायता का वादा किया है। लेकिन अब तक केवल 400 के आसपास सैनिक पहुंचे हैं, जिनमें से ज्यादातर केन्या से आए हैं। हैती के प्रधानमंत्री ने पिछले महीने कहा था कि अगर संयुक्त राष्ट्र ने जल्द ही अपने वादों को पूरा नहीं किया, तो स्थिति नियंत्रण से बाहर हो सकती है।

 

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X