Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

इजराइली हमलों से लेबनान में अब तक 2 हजार लोगों की मौत

Updated on Thursday, October 10, 2024 07:46 AM IST

लेबनान  | लेबनान में इजराइली हमलों में अब तक 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 10 हजार से ज्यादा घायल हुए है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी शेयर की है। इजराइल टाइम्स की खबर के मुताबिक इजराइल ने पिछले 10 दिनों में लेबनान पर 1100 से ज्यादा हवाई हमले किए हैं।

दूसरी तरफ हिजबुल्लाह ने भी कल इजराइल पर कई रॉकेट दागे। इजराइल के किरयत शमोना इलाके पर हुए रॉकेट हमले में 2 इजराइली नागरिकों की मौत हो गई। इनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल है, जिनकी उम्र 40 साल के लगभग थी। IDF के मुताबिक हिजबुल्लाह ने इस इलाके में लगभग 20 रॉकेट दागे थे।

 10 हजार से ज्यादा घायल हुए, नेतन्याहू ने बाइडेन से फोन पर बात की

वहीं कल शाम इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से फोन पर बातचीत की। ये बातचीत करीब 50 मिनट तक चली। अगस्त के बाद पहली बार नेतन्याहू और बाइडेन की बीच बात हुई है।

सऊदी क्राउन प्रिंस से मिले ईरानी विदेश मंत्री

ईरान पर इजराइली हमले की आशंका के बीच ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की। ये मुलाकात बुधवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हुई।

सऊदी अरब के स्टेट मीडिया के मुताबिक इस बैठक के दौरान दोनों ने मिडिल-ईस्ट में बने हालातों पर चर्चा की है। इस यात्रा से पहले ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि अराक्ची अपनी यात्रा के दौरान द्विपक्षीय मुद्दों और लेबनान और गाजा में युद्ध विराम को लेकर चर्चा करेंगे।

सऊदी अरब और ईरान के पिछले कई सालों से संबंध खराब चल रहे हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में ईरान ने अरब देशों को अपने खिलाफ हमलों में सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल की अनुमति देने को लेकर चेतावनी दी थी।

इजराइली रक्षा मंत्री बोले- ईरान पर सटीक हमला होगा

इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने बुधवार एक बयान में कहा कि इजराइल, ईरान पर घातक, सटीक हमला करेगा। ये हमला सरप्राइजिंग (चौकाने वाला) होगा। गैलेंट ने कहा कि ईरान के समझ नहीं आएगा कि उसके साथ क्या हुआ।

दरअसल, 1 अक्टूबर को देर रात ईरान ने इजराइल पर 180 मिसाइलें दागी थीं। इस हमले में 2 इजराइली नागरिक घायल भी हुए थे। हमले के बाद इजराइली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा था कि ईरान को इस हमले का नतीजा भुगतना होगा। हमारे पास प्लान है और हम अपनी मर्जी के मुताबिक समय और स्थान तय करके कार्रवाई करेंगे।

हमले के बाद ईरान ने कहा था कि ये नसरल्लाह की शहादत का यह पहला बदला है। यह तो अभी शुरुआत है। दरअसल, 27 सितंबर को इजराइल ने बेरूत में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर हमला किया था। इसमें हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया था।

39 ईरानी सांसदों ने परमाणु हथियार बनाने की मांग की

ईरान में 39 सांसदों ने देश की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल को पत्र लिखकर न्यूक्लियर हथियार बनाने की मांग की है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें कहा गया है कि ईरान के रक्षा सिद्धांतों में बदलाव की जरूरत है।

पत्र लिखने वाले सांसदों में से एक अखलाघी ने कहा कि आज दुनिया में एक भी इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन, यूरोपीय देश या फिर अमेरिका के पास इतनी ताकत नहीं है जो इजराइल को रोक सकें। वे जो भी अपराध करना चाहते हैं, वे कर रहे हैं।

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई ने दो दशक पहले एक धार्मिक आदेश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि न्यूक्लियर हथियार रखना इस्लाम के खिलाफ है। हालांकि इसके बाद से ईरान में कई बार न्यूक्लियर हथियार बनाने की मांग की जाती रही है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X