हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा भले ही प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की जा रही है, वहीं असमाजिक तत्वों ने सोमवार को सोशल मीडिया पर हरियाणा कांग्रेस की सभी नौ सीटों पर प्रत्याशियों की सूची को वायरल कर दिया। आश्चर्यजनक बात यह है कि इस सूची पर असल सूची की तरह एआईसीसी की मोहर तथा पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर थे।