Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कांग्रेस ने जारी नहीं की प्रत्याशियों की असली सूची, सोशल मीडिया पर आई फर्जी सूची

Updated on Monday, April 22, 2024 20:52 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा भले ही प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की जा रही है, वहीं असमाजिक तत्वों ने सोमवार को सोशल मीडिया पर हरियाणा कांग्रेस की सभी नौ सीटों पर प्रत्याशियों की सूची को वायरल कर दिया। आश्चर्यजनक बात यह है कि इस सूची पर असल सूची की तरह एआईसीसी की मोहर तथा पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर थे।

सोमवार को यह सूची हरियाणा में चल रहे सोशल मीडिया ग्रुपों में वायरल हो गई। कई यूट्यूब चैनलों ने तो इस सूची को सही मानकर खबरें तक जारी कर दी।

हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची के लेकर एक माह से घमासान मचा हुआ है। कई बार बैठकों का आयोजन हो चुका है। कई बार सूचियां बन चुकी हैं और कई बार खत्म हो चुकी हैं। अब दो दिन पहले कांग्रेस सब कमेटी द्वारा प्रत्याशियों के संबंध में रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को दी जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक सूची जारी नहीं हुई है।

(SUBHEAD)

इस सूची के अनुसार अंबाला से वरूण मुलाना, सिरसा से कुमारी सैलजा, हिसार से बृजेंद्र सिंह, करनाल से वीरेंद्र मराठा, सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी, रोहतक से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से विधायक राव दान सिंह, गुरुग्राम से फिल्म अभिनेता राजबब्बर तथा फरीदाबाद लोकसभा से पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह प्रत्याशी बताया गया है।

यह सूची वायरल होते ही जहां पूरे प्रदेश में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया वहीं हरियाणा कांग्रेस व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में भी हडक़ंप मच गया। इसके बाद एआईसीसी ने जहां पल्ला झाड़ लिया वहीं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने मीडिया के समक्ष आकर कहा कि आज जो सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वह पूरी तरह से फर्जी सूची है। इस सूची की जांच करवाई जा रही है कि यह किस सोशल मीडिया हैंडल जारी हुई है और उसका आईपी एड्रेस क्या है। उदयभान ने कहा कि पार्टी का सोशल मीडिया विंग इसकी जांच कर रहा है। जरूरत पडऩे पुलिस को इसकी शिकायत दी जाएगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X