Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

भगवा रंग में रंगेगे सतपाल सांगवान, शुरू करेंगे नई पारी

Updated on Thursday, April 18, 2024 18:46 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान भी अब भगवा रंग में रंगेंगे। शुक्रवार को वे भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। पूर्व सीएम करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल उन्हें पार्टी ज्वाइन करवाएंगे। सोनीपत में होने वाले इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में सांगवान अपने समर्थकों सहित पहुंचेंगे। ओल्ड भिवानी जिला में सतपाल सांगवान का अच्छा प्रभाव है। भूतपूर्व सीएम स्व. चौ. बंसीलाल के नजदीकियों में शामिल रहे। बंसीलाल प्यार से उन्हें ‘बुलडोजर’ कहकर बुलाया करते थे।

(SUBHEAD)

सतपाल सांगवान पहली बार 1996 में चरखी दादरी से विधायक बने थे। उन्होंने दादरी हलके से चार बार चुनाव लड़ा। कई बार वे बहुत कम अंतर से चुनाव हारे। 2009 में चुनाव जीतने के बाद वे पूर्व की कांग्रेस सरकार में सहकारिता व हाउसिंग मंत्री रहे। 2019 में उन्होंने जजपा टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन पार्टी के ही भीतरघात की वजह से वे चुनाव हार गए। इसके बाद से उनका जजपा से मन खट्‌टा हो गया था।

सूत्रों का कहना है कि भाजपा में ज्वाइनिंग का कार्यक्रम बनने से पहले उनकी मनोहर लाल के साथ बैठक हो चुकी है। भाजपाई पिछले कई महीनों से उनसे संपर्क बनाए हुए थे। सोनीपत में ज्वाइनिंग के बाद सतपाल सांगवान इस माह के आखिर में दादरी में बड़े रैली करके अपनी ताकत दिखाएंगे। इस रैली में मनोहर लाल बतौर मुख्यातिथि पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि सांगवान के भाजपा में शामिल होने से भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर चुनाव लड़ रहे धर्मबीर सिंह को लाभ मिल सकता है।

सांगवान प्रदेश के उन चुनिंदा नेताओं मे शामिल हैं, जिनसे कभी कोई विवाद नहीं जुड़ा। लगातार पांच वर्षों तक कैबिनेट मंत्री रहते हुए उन्होंने दादरी में काफी विकास कार्य करवाए।1996 में उन्होंने पहला चुनाव भी बंसीलाल के नेतृत्व वाली हरियाणा विकास पार्टी की टिकट पर लड़ा था। उस समय वे भारत संचार निगम लिमिटेड में एसडीओ के पद पर कार्यरत थे। केंद्र सरकार की नौकरी से वीआरएस लेकर सांगवान राजनीति में आए।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X