Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

संकल्प पत्र में भाजपा की गारंटी,हर वर्ग का होगा विकास: गुप्ता

Updated on Monday, April 15, 2024 17:36 PM IST

पंचकूला। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि हर भारतीय की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करना ही मोदी का मिशन है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी पर देश को विश्वास है। मोदी की गारंटी को आधार बनाकर अगले पांच साल क्या करना है, इसकी योजना संकल्प पत्र में है। श्री गुप्ता ने कहा कि 80 करोड़ लोगों को मुफ़्त राशन, आयुष्मान भारत योजना की सुविधा, जनधन अकाउंट के ज़रिए भ्रष्टाचार पर अंकुश, चार करोड़ ग़रीबों को घर, किसानों को सम्मान निधि जैसी योजनाएं मोदी की गारंटी हैं और यह आगे भी जारी रहेगी। श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा की अगले पांच सालों में देश के हर कौने में बुलेट ट्रेन चलाने का भी संकल्प है।  इस दौरान प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, पार्षद एवं जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र मलिक भी उपस्थित रहे।

(SUBHEAD)
 

पंचकूला में प्रेसवार्ता के दौरान बोलते हुए ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास का भाव भाजपा के संकल्प पत्र की आत्मा है। 15 लाख सुझावों पर विचार विमर्श के बाद तैयार किया गया संकल्प पत्र 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण का दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। पीएम मोदी ने गरीब, युवा, महिला और किसान को चार स्तंभ मानते हुए उनके विकास पर लक्ष्य किया है।

श्री गुप्ता ने कहा कि संकल्प पत्र में मोदी ने गरीबों के लिए चलाई गई राशन योजना को 2029 तक बढ़ा दिया है। 70 साल का बुजुर्ग चाहे वह किसी भी वर्ग का हो उसके 5 लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की गारंटी दी है। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार नारी की गरिमा और नारी सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प, भारत को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है। इससे वैल्यू एडीशन होगा, किसान का फायदा बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। ये फूड प्रोसेसिंग प्लांट्स, रूरल इकॉनॉमी के नए ग्रोथ इंजन बनेंगे। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में पीएम मोदी ने फसलों की एमएसपी में वृद्धि और किसान सम्मान निधि योजना जारी रखने का भी वादा किया है।

ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि 21वीं सदी भारत की है। भाजपा सरकार सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर, फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर फोकस कर रही है। संकल्प पत्र में मोदी ने देश में नए-नए सैटलाइट टाउन्स बनाने का संकल्प लिया है जो देश के विकास का ग्रोथ सेंटर बनेंगे, रोजगार के नए अवसर बनाएंगे। श्री गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार देशहित में बड़े और कड़े निर्णय लेने से कभी पीछे नहीं हटती। हमारे लिए दल से बड़ा देश है। नारीशक्ति वंदन अधिनियम अब कानून बन चुका है। हमारी सरकार ने धारा 370 हटाया और मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बना।

श्री गुप्ता ने बताया कि दस सालों में 4 करोड़ घर बनाकर गरीबों को दिए जा चुके हैं और अगले पांच सालों में 3 करोड़ और घर देने का वादा है। योग्य युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए सरकार ने पेपर लीक पर कड़ा कानून बनाया है जिसे लागू किया जाएगा।

(MOREPIC1) 

संकल्प पत्र में पीएम मोदी ने भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने की गारंटी दी है। वर्ल्डक्लास रेलवे स्टेशन, नई वन्दे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनों को और ज्यादा संख्या में चलाना तथा यात्रियों की सुविधा के लिए वेटिंग लिस्ट को खत्म करने भी गारंटी दी है। अगले पांच सालों में नए एयरपोर्ट, हाईवे, मेट्रो, वॉटर मेट्रो के विस्तार की योजना है। भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने और आत्मनिर्भर भारत बनाने का मोदी सरकार का वादा है।  मोदी सरकार ने 1 करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य पूरा कर लिया है और अब 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। अभी तक डबल इंजन सरकार ने सिलेंडर घर-घर पहुंचाए हैं। अब पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम किया जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X