Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

पंचकूला विधानसभा की विजय संकल्प रैली 28 अप्रैल को, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि

Updated on Tuesday, April 23, 2024 16:36 PM IST

पंचकूला। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि 28 अप्रैल को होने वाली पंचकूला विधानसभा की विजय संकल्प रैली ऐतिहासिक होगी। अंबाला लोकसभा के प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में मुख्यमंत्री नायब सैनी 28 अप्रैल को पंचकूला विधानसभा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। रैली की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पार्टी कार्यालय पंचकमल में जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता बैठक हुई बैठक में ज्ञानचंद गुप्ता ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी।
(SUBHEAD)
ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला विधानसभा की विजय संकल्प रैली ऐतिहासिक और भव्य होगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को रैली में लेकर आएं।
ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि विजय संकल्प रैली 28 अप्रैल को सायं 4 बजे होगी। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं और लोगों में उत्साह है। उन्होंने कहा कि रैली की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अभी से काम में लग जाएं। गांव-गांव, वार्ड व मोहल्लों में जाकर लोगों को रैली का निमंत्रण दें। उन्होंने कहा कि गांवों के प्रमुख लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित करें। श्री गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताएं कि मोदी और नायब सरकार में हर वर्ग को न्याय मिल रहा है और जबरदस्त विकास कार्य हो रहे हैं।
श्री गुप्ता ने कहा कि सरकार ने किसान, कर्मचारी, व्यापारी हितेषी नीतियां लागू की हैं। बीजेपी सरकार सबका साथ सबका विकास के फार्मूले पर कार्य कर रही है। सरकार किसी भी क्षेत्र को विकास के मामले में पीछे नहीं छोड़ना चाहती। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो परिवारवाद, क्षेत्रवाद और भाई भतीजावाद के खिलाफ है। भाजपा में कार्यकर्ता ही शिखर तक पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि साधारण परिवार से आने वाला व्यक्ति नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनते हैं, यह भाजपा में ही संभव है। परिवारवाद से देश को खतरा है, इस खतरे से देश को बचाना है।
बैठक में श्री गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएं और मोदी तथा नायब सरकार की उपलब्धियां बताएं। उन्होंने कहा कि लोगों को बताएं कि 10 सालों में कैसे डबल इंजन सरकार ने लोगों के जीवन को सरल बनाया है। सड़कों का जाल बिछाकर बेहतर कनेक्टिविटी लोगों को दी है। दस वर्षों में एक नया हरियाणा बनाने का काम भाजपा की सरकार ने किया है, जिसकी चर्चा हर व्यक्ति आज कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार काम करने वाली है।
इस मौके पर इस बैठक में विधानसभा चुनाव संयोजक हरिंदर मलिक, महामंत्री परमजीत कौर,मंडल अध्यक्ष युवराज कौशिक, जे पी जांगड़ा, एडवोकेट सिद्धार्थ राणा और गौतम राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुराधा वर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन के साथ अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Readers' Comments
Pars Ram Singh Badhan. 6/19/2023 10:51:17 AM

ਬਹੁਤ ਹੀ ਦੁੱਖ ਭਰੀ ਖ਼ਬਰ ਹੈ ਜੀ। ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਰਹਿਮਤ ਵਰਤਾਉਣ ਤਾਂ ਕਿ ਫ਼ਸੇ ਹੋਏ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਛੇਤੀ ਤੋਂ ਛੇਤੀ ਰਾਹਤ ਮਿਲ ਸਕੇ ਜੀ। ਼੍੍

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X