Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप सिंह और करण दलाल में फंसे पेच के चलते, कांग्रेस के टिकटों में देरी

Updated on Saturday, April 20, 2024 18:47 PM IST

नई दिल्ली| कांग्रेस के टिकट बंटवारे पर हरियाणा के पक्ष विपक्ष सभी की निगाह लगी हैं। दिल्ली में हरियाणा कांग्रेस के दोनों हुड्डा और एसआरके गुट पूरी तरह सक्रिय है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान दिल्ली में ही डेरा डाले हुए हैं। एसआरके गुट से कुमारी सैलजा,रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी भी लगातार कांग्रेस हाईकमान के संपर्क में हैं। हरियाणा में नौ टिकटों पर निर्णय लेने के लिए  कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी और स्क्रीनिंग के बाद सलमान खुर्शीद व मधुसूदन मिस्त्री की बनाई उप समिति ने भी अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंप दी है। अब खरगे आज शाम या कल रविवार को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सोनिया गांधी से विचार करके हरियाणा के टिकटों पर अंतिम निर्णय लेंगे। इसके बाद ये टिकट जारी हो जाएंगी।

दिल्ली की गतिविधियों और जानकारी के आधार पर हम आपको समझाते हैं कि हरियाणा के टिकट बंटवारे में पेच कहां फंसा है। कौन नेता क्या चाहता है। पहले तो हम आपको बता दें कि अंबाला से वरुण मुलाना, सिरसा से कुमारी सैलजा और रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा के नाम पर कांग्रेस हाईकमान ने सहमति जता दी है। बाकी छह सीटों में से हिसार सीट पर भी बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह का नाम लगभग फाइनल है लेकिन अन्य छह सीटों के नाम एक-दूसरे कनेक्ट हो रहे हैं। मसलन, हुड्डा चाहते हैं कि भिवानी-महेंद्रगढ़ से पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल की राजनीतिक विरासत संभाल रहीं उनकी पुत्रवधु किरण चौधरी व पौत्री श्रुति चौधरी की बजाय विधायक राव दान सिंह को टिकट दे दिया जाए। यहां प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया का मानना है कि बंसीलाल को राज्य की राजनीति खासतौर पर भिवानी से अलग नहीं किया जा सकता। भिवानी के जाट फिर एकतरफा धर्मबीर के पक्ष में एकत्र हो सकते हैं और धर्मबीर को राव इंद्रजीत सिंह अपने प्रभाव के वोट अवश्य दिलाएगा। लेकिन हुड्डा का अपना स्वार्थ यह है कि अहीरवाल की एक सीट कोसली रोहतक लोकसभा क्षेत्र में होने के कारण राव दान सिंह को टिकट दिलाने का अहीरों में फायदा मिल जाएगा। उधर,  हुड्डा चाहते हैं कि रोहतक से दीपेंद्र को टिकट के बाद सोनीपत से यदि ब्राह्मण नेता सतपाल ब्रह्मचारी को टिकट दे दिया जाए तो रोहतक-सोनीपत के ब्राह्मण समुदाय में उन्हें दीपेंद्र के लिए सहानुभूति मिलेगी। इस पर बावरिया को कोई आपत्ति नहीं है। भिवानी महेंद्रगढ़ में यदि बंसीलाल के परिवार से टिकट कटता है तो फिर हुड्डा  फरीदाबाद का टिकट अपने समधी चौधरी करण सिंह दलाल को देना चाहते हैं। यहां से दीपक बावरिया चाहते हैं कि टिकट पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह को मिले। महेंद्र प्रताप सिंह गुर्जर समुदाय के बड़े नेता हैं और केंद्रीय राज्यमंत्री व भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के सामने सबसे मजबूत रहेंगे। बावरिया ने यह बात सोनिया गांधी को भी बताई हुई है। किरण चौधरी का टिकट काटना इसलिए भी आसान नहीं है कि किरण सहित उनके दिवंगत पति सुरेंद्र सिंह के संपर्क राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मधुर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X