Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

स्टीकर पर अंकित जागरूकता संदेश,जो लिफ्ट का बटन दबाने से पहले मतदान के प्रति जागरूक करेगा

Updated on Thursday, April 18, 2024 19:03 PM IST

चण्डीगढ़ | हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी  अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा आम चुनावों को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर जागरूकता स्टीकर चिपकाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों के बाहर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी जागरूकता स्टीकर लगाए गए हैं। स्टीकर पर संदेश अंकित है कि ‘इस ऊँगली का प्रयोग सिर्फ लिफ्ट का बटन दबाने के लिए ही नहीं, बल्कि 25 मई, 2024 को ईवीएम का बटन दबाने के लिए भी करें। मतदाता जब पहुंचे बूथ, लोकतंत्र करे मजबूत। लोकतंत्र के महापर्व के स्टीकर पर सबसे ऊपर ‘चुनाव का पर्व-देश का गर्व‘ अंकित है। स्टीकर पर ईवीएम पर बटन दबाती ऊँगली दिखाई गई है। यह हमें अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक कर रही है।

(SUBHEAD)

अनुराग अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर जागरूकता स्टीकर चिपकाए गए है। जिनमें जिला पंचकुला 16, अम्बाला 15, यमुनानगर 24, कुरूक्षेत्र 30, कैथल 30, करनाल 30, पानीपत 51, सोनीपत 30, जींद 30, फतेहाबाद 30, सिरसा 30, हिसार 35, भिवानी 32, रोहतक 35, झज्जर 30, महेंद्रगढ़ 30, रेवाड़ी 30, गुरूग्राम 35, फरीदाबाद 42, मेवात 15, पलवल 13 और चरखी दादरी 5 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर जागरूकता स्टीकर चिपकाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में अधिकतम मतदान के लिए सार्वजनिक स्थानों के साथ ही नागरिकों को अस्पतालों और अन्य जगहों पर अब लिफ्ट में भी मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्टीकर नजर आ रहे हैं, जो लिफ्ट का बटन दबाने से पहले मतदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X