Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा के चुनावी रण मैं ससुर और बहू हुए आमने सामने

Updated on Tuesday, April 16, 2024 18:48 PM IST

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी ने हरियाणा में अपने उम्मीदवारों की प्रथम सूची जारी कर दी है। मंगलवार को जेजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला की स्वीकृति के बाद जेजेपी ने पांच मजबूत प्रत्याशियों की घोषणा की। जेजेपी ने एक विधायक, दो पूर्व विधायक सहित जाने-माने चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा है। जेजेपी ने हिसार में विधायक नैना सिंह चौटाला, भिवानी-महेंद्रगढ़ में पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, सिरसा लोकसभा में पूर्व विधायक रमेश खटक, गुड़गांव में मशहूर कलाकार राहुल यादव फाजिलपुरिया और फरीदाबाद में युवा नेता नलिन हुड्डा को टिकट दी हैं।

(SUBHEAD)

सिरसा लोकसभा से जेजेपी उम्मीदवार रमेश खटक तीन बार विधायक रह चुके हैं। वे साल 1991, 1996 और 2000 में बरोदा से विधायक रहे। फिलहाल रमेश खटक जेजेपी के वरिष्ठ नेता एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष हैं। हिसार लोकसभा से उम्मीदवार नैना सिंह चौटाला प्रमुख जेजेपी नेत्री हैं। वे फिलहाल बाढड़ा विधानसभा से विधायक हैं। इससे पहले वे डबवाली विधानसभा से भी विधायक रह चुकी हैं। नैना चौटाला ने महिलाओं को राजनीति के प्रति जागरूक करने के लक्ष्य से हरी चुनरी चौपाल के सफल कार्यक्रम प्रदेशभर में किए है। नैना चौटाला की मांग पर हरियाणा में महिलाओं को पंचायती संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण, राशन डिपो में 33 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलने जैसे अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए है।

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से जेजेपी प्रत्याशी राव बहादुर सिंह जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला की जन आक्रोश यात्रा के दौरान के पुराने साथी रहे हैं। वे 2009 में नांगल चौधरी से विधायक रहे हैं। साल 2014 में राव बहादुर सिंह ने भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा से चुनाव लड़ा और दूसरे नंबर रहे। गुड़गांव लोकसभा से जेजेपी उम्मीदवार राहुल यादव फाजिलपुरिया बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं। फाजिलपुरिया गुरुग्राम के एक छोटे से गांव फाजिलपुर झाड़सा से निकल कर बड़े पर्दे पर छाए हैं। वे निरंतर जेजेपी में सक्रिय तौर पर राजनीति कर रहे हैं। फरीदाबाद से जेजेपी उम्मीदवार नलिन हुड्डा फरीदाबाद से जेजेपी के युवा जिला अध्यक्ष हैं। वे फरीदाबाद में कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हैं।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X