Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

बहादुरगढ़ में दोस्तों ने कर डाला दोस्त का कत्ल

Updated on Monday, April 15, 2024 12:43 PM IST

चंडीगढ़। बहादुरगढ़ की कबीर बस्ती में एक युवक की लाठी डंडों से पीट कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के दोस्तों पर लगा है। आरोप है कि मृतक के दोस्त उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। घटना रविवार रात की है। मृतक के भाई की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ नामजद अभियोग दर्ज किया है सभी फरार है। 

मृतक के भाई आयुष निवासी कबीर बस्ती ने पुलिस को बताया कि उसका भाई करण (29) मेहनत मजदूरी का काम करता था और दुर्गा कॉलोनी निवासी अनिल के पास दो साल से रह रहा था। अनिल की नागरिक अस्पताल के पीछे परचून की दुकान है। वह नशे का कारोबार भी करता है। उन्हें 14 अप्रैल की शाम पता चला कि उसके भाई करण को कुछ लोग सिविल अस्पताल में लेकर गए है। उसे चोट लगी हुई है। जांच के दौरान चिकित्सकों ने करण को मृत घोषित कर दिया।

(SUBHEAD)

बताया गया है कि जो लोग उसे अस्पताल लेकर गए थे वह उसे वहीं पर छोड़कर फरार हो गए। इसी दौरान अस्पताल की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की गई। देर रात परिजन करण को ढूंढते हुए अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। मृतक करण के भाई आयुष ने अनिल, सोनू, मोनू, राजू निवासी दुर्गा कॉलोनी, नवीन, रितिक निवासी नई बस्ती और सुधीर पर उसकी जान लेने का आरोप लगाया है।

मृतक कारण के भाई आयुष ने बताया कि वह नागरिक अस्पताल के पीछे परचून की दुकान चलाने वाले अनिल के पास पहुंचा। वहां पर लोगों से पूछा तो पता चला कि अनिल व अन्य छह युवकों ने मिलकर करण की लात घूसों और लाठी डंडों से पिटाई की है। जिससे उसकी जान चली गई और बाद में यही सब करण को अस्पताल में छोड़कर भाग गए। आयुष ने बताया कि करण की कमर, पांव व शरीर के अन्य कई अंगों पर चोट के निशान है।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक करण के भाई आयुष की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ नामजद अभियोग दर्ज किया गया है। वे सभी फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा

Readers' Comments
Harpreet Singh Aulakh 6/17/2023 8:52:34 PM

Very bad news

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X