Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

अंबाला से बाहर नहीं करूंगा प्रचार:अनिल विज

Updated on Monday, April 15, 2024 17:28 PM IST

चंडीगढ़ |  हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि मैं अपने विधानसभा क्षेत्र में ही इस बार प्रचार करूंगा और यहाँ से कमल खिलाने का कार्य करूंगा क्योंकि जो अब मेरे साथ हुआ है, वह मुझे भी समझ आ गया है इसलिए मैं अब यही रहूँगा।

विज ने मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दिया और एक सवाल कि अगर कही बाहर चुनाव प्रचार में ड्यूटी लगी, तो क्या जाएंगे, इस पर विज ने कहा कि अब मेरे साथ जो हुआ है और मुझे भी समझ आ गया है इसलिए मैं अब यही रहूँगा।

(SUBHEAD)

गौरतलब है कि हरियाणा के गब्बर कहलाये जाने वाले हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री सहित हरियाणा में मंत्रिमंडल के बदलने के बाद से कोई पद नहीं लिया और वे बड़े शांतिपूर्वक तरीके से अपने हलके में रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करवाने में जुटे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि हर बार कई नेताओं के चुनाव प्रचार में जा जाकर उन्हें जीतवाने वाले हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज अब केवल अपने विधानसभा क्षेत्र में ही प्रचार करेंगे और अपने विधानसभा में कमल का फूल खिलवाएंगे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी ने एक ब्यान में कहा है कि भाजपा ने राक्षस व डाकू को टिकट दी, इस पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि ममता बेनर्जी को तो हर चीज में उल्टा नज़र आता है सच को झूठ नज़र आता है और झूठ में सच नज़र आता है, अच्छे में बुरा व बुरे में अच्छा नज़र आता है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या उन्हें अपने बंदे ,व्यक्ति, नज़र नहीं आते, सन्देशखाली में जो हुआ वो नज़र क्यों नहीं आता, जो ईडी की टीम को मारते- पीटते है। श्री विज ने कहा कि उन्होंने ,ममता बैनर्जी, उल्टा चश्मा पहना हुआ है इसलिए उनको अपना चश्मा ठीक करवना चाहिए।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा है कि मोदी शपथ लेकर बतलाये कि उन्होंने क्या वायदे पूरे किये है, इस पर विज ने कहा कि ये सब लोगो के सामने है जो वायदे नहीं भी किये थे वो भी पूरे किये है। उन्होंने स्मरण करवाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि अगर हम 100 पैसे भेजते है तो लोगो तक 15 पैसे ही पहुँचते है क्योंकि 85 पैसे ये सिस्टम ही खा जाता है। विज ने कहा कि मोदी जी ने वो सिस्टम ठीक किया। अब अगर किसी के खाते मे 100 रूपये भेजते है तो 100 ही जाते है 99 नहीं जाते। विज ने कहा कि हमने न जाने कितने लोगो को मुफ्त में सिलेंडर दिये, क्या तुम्हारे (कांग्रेस) राज मे सिलेंडर नहीं थे, तुम भी दे सकते थे लेकिन तब तुम्हे गरीब नज़र नहीं आते थे।

लोकसभा चुनाव के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘मैंने अपने विधानसभा की कमान संभाल रखी है और मैंने एक बडी मीटिंग अपने कार्यकर्ताओं की ली है। इसी प्रकार, हमने 31 सदस्यीय एक चुनाव समिति बनाई है तथा 11 सदस्यीय समिति भी बनाई है जो रोजाना मिला करेगी और उम्मीदवार के साथ तालमेल भी रखेंगी। उन्होंने कहा कि आज भी एक बडी मीटिंग रखी है और कल एक प्रकार से हम चुनाव अभियान का श्रीगणेष करेंगें जिसमें उम्मीदवार को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसके तहत मुख्य बाजारों से लोगों से प्रार्थना करने के लिए निकलेंगें।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X