Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

एशियन क्वान की डो फेडरेशन के नवनियुक्त प्रेजीडेंट डाॅ डीएस ढुल ने की घोषणा

Updated on Monday, April 22, 2024 15:26 PM IST

चंडीगढ। इंटरनेशनल क्वान की डो फेडरेशन द्वारा गठित एशियन क्वान की डो फेडरेशन के नवनियुक्त प्रेजीडेंट और श्रीजेजेटी यूनिवर्सिटी झुंझुनूं के वाइस चांसलर डाॅ डीएस ढुल ने विधिवत तरीके से अपना कामकाज संभालते हुए नवंबर में थाईलैंड में एशियन क्वान की डो चैंपियनशिप करवाने की घोषणा की है। उन्होंने खिलाडियों और प्रशिक्षकों को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए अधिक से अधिक अंतरराष्टीय स्तर पर वर्कशाप करवाने की भी घोषणा की।

वे सोमवार को चंडीगढ में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। गौरतलब है कि इंटरनेशनल ओलम्पिक कमेटी व तफिशा से सम्बद्ध इंटरनेशनल क्वान की डो फेडरेशन के प्रेजीडेंट कारोल डेरेला की अध्यक्षता में एशियाई फेडरेशन का गत दिवस रोहतक में गठन किया गया था, जिसमें खेल क्षेत्र, खेल प्रबंधन में प्रख्यात एवं श्रीजेजेटी यूनिवर्सिटी झुंझुनूं के प्रेजीडेंट डॉ डीएस ढुल को सर्वसम्मति से एशियन क्वान की डो फेडरेशन का प्रेजीडेंट चुना गया। डॉ ढुल ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ क्वान की डो खेल को एशियाई महाद्वीप में युवाओं के मध्य लोकप्रिय बनाने की घोषणा की।

(SUBHEAD)
 

सोमवार को फेडरेशन के सहयोगियों के साथ पत्रकारों से संवाद करते हुए डाॅ डीएस ढुल ने बताया कि दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस के बाद एशियन क्वान की डो फेडरेशन का गठन करके पहली वार्षिक सामान्य बैठक बुलाई गई थी। इसमें भारत के अतिरिक्त चीन, नेपाल, ओमान, श्रीलंका, भूटान, कतर, दुबई, आबु-धाबी, थाईलैंड, पाकिस्तान व इंडोनेशिया के प्रतिनिधि ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। उन्होंने बताया कि क्वान की डो खेल को एशिया महाद्वीप में योजनाबद्ध तरीके से विस्तार देने के लिए कार्यकारिणी में प्रेजीडेंट के तौर पर श्रीजेजेटी यूनिवर्सिटी झुंझुनूं के प्रेजीडेंट व खेल क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम देने वाले डॉ डीएस ढुल को प्रेजीडेंट चुना गया, जबकि इंटरनेशनल क्वान की डो फेडरेशन के तकनीकी निदेशक एवं रोमानिया मूल के मास्टर ओवी डू कोवाकी को कार्यकारिणी का चेयरमैन चुना गया। वहीं, सी.ई.ओ सतीश ढुल, महासचिव सुमित ढुल, सीनियर वाइस प्रेजीडेंट डॉ दिनेश कुमार को बनाया गया।

नवनियुक्त प्रेजीडेंट डॉ डीएस ढुल ने कहा कि एशियाई फेडरेशन के दायरे में आने वाले सभी देशों में खेल को बढावा देने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई गई है, इसमें हर देश में विशेष वर्कशाप का आयोजन करना शामिल है, ताकि खिलाडियों के साथ-साथ प्रशिक्षकों को खेल की बारीकियों के बारे में जागरूक किया जा सके।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X