अमृतसर , 08 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) आईजी कुंवर विजय प्रताप ¨सह ने रोटरी इंटरनेशनल को सलाह दी है कि वे पंजाब सरकार के साथ मिलकर समाज सेवा व विकास कार्यो के प्रोजेक्ट को अंजाम तक पहुंचाए। रोटरी क्लब अमृतसर सेंट्रल के ताजपोशी समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि कुंवर विजय प्रताप ने कहा कि कोई भी सरकार समाजिक कल्याण के काम जनता के सहयोग के बिना नहीं कर सकती है, सरकार का काम केवल सड़कें बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार का कर्तव्य समाज कल्याण स्कीमों को लागू करना भी है।