Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

केन्द्र द्वारा ग्रांटों के मामले में पंजाब से भेदभाव का मामला संसद में गूंजेगा: जाखड़

Updated on Saturday, October 28, 2017 07:14 AM IST

जालंधर,27 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) केन्द्र की राजग सरकार की ओर से पंजाब से ग्रांटों के मामले में किए जा रहे भेदभाव का मामला कांग्रेस द्वारा संसद सत्र में उठाया जाएगा। पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की उपस्थिति में इसका ऐलान किया। सिद्धू जाखड़ के शहर अबोहर में 166 करोड़ की लागत से ‘अमरूत’ योजना का शुभारंभ करने के लिए आए थे।

जाखड़ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने जवाहर लाल नेहरू शहरी नवीकरण योजना के लिए पंजाब को जो ग्रांटें आबंटित की थीं उनके नींव पत्थर तो पूर्व अकाली सरकार ने रख दिए परन्तु केन्द्र में सत्ता परिवर्तन होने के बाद भाजपा सरकार ने पंजाब को दी जाने वाली ग्रांटें रोक दीं। अब इन योजनाओं की लागत बढ़कर दोगुनी हो गई है। मनमोहन सरकार के समय अबोहर में सीवरेज व वाटर सप्लाई का प्रोजैक्ट 74 करोड़ की लागत से तैयार किया गया था जो अब बढ़कर 166 करोड़ तक जा पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि पिछले 3 वर्षों में केन्द्र द्वारा ग्रांटें रिलीज न करने के कारण ही लागत में बढ़ौतरी हुई है। उन्होंने ऐलान किया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को शहरी क्षेत्र में भारी बहुमत हासिल हुआ जिसे देखते हुए अब कांग्रेस द्वारा शहरों में विकास युद्ध स्तर पर शुरू करने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने इसकी शुरूआत कल जालंधर से कर दी है तथा आज छोटे शहरों में विकास योजनाओं का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू ने कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब से किसी भी मामले में होने वाले भेदभाव को सहन नहीं किया जाएगा। सुखबीर बादल तो पिछले 5 वर्षों में नींव पत्थर ही रखते रह गए, पैसा सरकार ने जारी नहीं किया।

सरकारी जमीन हड़पने वालों को हरगिज नहीं बख्शा जाएगा: सिद्धू
स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने नई सड़क के किनारे कथित रूप से नगर परिषद की जमीन पर सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से किए गए कब्जों वाले स्थल का निरीक्षण करने के  बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने इस घोटाले की जांच करने के आदेश विजीलैंस विभाग को दिए थे। जांच का काम लगभग पूरा होने वाला है, जो भी दोषी पाया गया उसे सजा अवश्य दिलाई जाएगी। सरकारी जमीन हड़पने वालों को हरगिज नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 साल तक सत्तारूढ़ रहे नेता लोगों को मूर्ख बनाते रहे, विकास केवल समाचार पत्रों के कालमों तक ही सीमित रहा। वास्तव में इन नेताओं का सारा ध्यान दोनों हाथों से खजाने लूटने और आकूत सम्पत्तियां अर्जित करने पर केन्द्रित था। उन्होंने भ्रष्टाचार के लिए विशेष तकनीक में निपुणता हासिल कर ली थी लेकिन आने वाले समय में उसका परिणाम उन्हें भुगतना ही पड़ेगा।

अपने खास अंदाज में श्री सिद्धू ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल व उनके साले बिक्रम मजीठिया पर खूब व्यंग्यबाण छोड़े। उन्होंने यह भी कहा कि अबोहर के माथे से पिछड़ेपन का दाग मिटा दिया जाएगा। वर्तमान सरकार इस इलाके के चहुंमुखी विकास पर कुल मिलाकर 500 करोड़ रुपए खर्च करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद सुनील जाखड़ ने विपक्षियों द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियोंं पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनके राजनीतिक जीवन की शुरूआत अबोहर से हुई। जिस इलाके ने उन्हें 3 बार विधायक बनाया और जो स्नेह व सम्मान दिया उसके प्रति सांसद चुने जाने के बावजूद उनकी जिम्मेदारी बनी रहेगी।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X