Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

बठिंडा की कई लड़कियां बेंगलुरु में बिकीं

Updated on Saturday, October 28, 2017 07:12 AM IST

बठिंडा,27 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बठिंडा का 1 व्यक्ति यहां की लड़कियों को ले जाकर बेंगलुरु में बेच रहा है जिन्हें आगे जिस्मफिरोशी के धंधे में धकेल दिया जाता है। वह अपनी बेटी को बड़ी मुश्किल से वहां से बचाकर लाई है जिसने ये पूरी कहानी बयान की। एस.एस.पी. बठिंडा को उसने एक शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

रमनदीप कौर निवासी बठिंडा ने अपनी नाबालिग लड़की के साथ पत्रकारों को संबोधन करते हुए बताया कि वह सिद्धू कालोनी रामबाग गली नं.1 में किराए के मकान में रहती है। उसका मकान मालिक नाबालिग या मजबूर लड़कियों को बहला-फुसला कर बेंगलूर ले जाता है जहां पर वह उन्हें 30 हजार से 1 लाख रुपए में बेच देता है। उक्त लड़कियों से जिस्मफिरोशी का धंधा करवाया जाता है। उक्त व्यक्ति ने उसकी नाबालिग लड़की पर नजर रखी हुई थी जिसे वह कुछ समय पहले बहला-फुसला कर आर्कैस्ट्रा के एक कार्यक्रम में ले गया। उसने इसके लिए उसे चेतावनी भी दी लेकिन वह बाज नहीं आया। एक दिन वह उसकी लड़की व अन्य आधा दर्जन लड़कियों को लेकर बेंगलूर चला गया। उसने लड़की को ढूंढने की कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में उसने उक्त व्यक्ति से संपर्क किया तो वह आनाकानी करने लगा। आखिरकार वह अपने एक रिश्तेदार को लेकर बेंगलूर पहुंच गई।

पुलिस के पास जाने की धमकी देने के बाद उसके मकान मालिक ने उन्हें बेंगलूर एक होटल में बुला लिया, जहां उसकी लड़की भी मौजूद थी जिसे जबरन रखा गया था। उसके मकान मालिक के साथ एक गुंडा किस्म का अन्य व्यक्ति भी मौजूद था जिसने बताया कि उसने उसकी लड़की को 50 हजार रुपए में खरीदा है। अगर लड़की चाहिए तो उसके पैसे वापस कर दें। उसने बताया कि वह उसे 50 हजार रुपए देकर अपनी लड़की को बचाकर लाई। बठिंडा आकर उन्होंने एस.एस.पी. बठिंडा को सारी दास्तान सुनाई। लड़की ने बताया कि उसे बेंगलूर के एक होटल में रखा गया जहां से उसे विभिन्न पार्टियों में नाचने के लिए ले जाया जाता था। पार्टियों में उसे अद्र्धनग्न हालत में नाचने तथा लोगों को शराब परोसने को मजबूर किया जाता था।

इस बारे में एस.एस.पी. नवीन सिंगला ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में आया है जिसकी गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। जल्द ही सारी असलियत से पर्दा उठाया जाएगा व आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X