चंडीगढ़,25 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । आम आदमी पार्टी के विधायक और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुखपाल सिंह खैहरा ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 110 रुपये व दाल के समर्थन में मूल्य में 200 रुपये की मामूली बढ़ोत्तरी करके पंजाब के किसानों का मजाक उड़ाया है। यह वढ़ोतरी ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के इस फैसले की निंदा करती है। पंजाब के किसानों के हालात पहले ही खराब हैं, ऐसे में इतनी कम बढ़ोतरी उचित नहीं है।