Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मोटर साइकिल सवार महिला की बाली छीनी, फरार हुए स्कूटी सवार

Updated on Sunday, November 05, 2017 10:27 AM IST

बठिंडा ,4 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  चार दिन पहले बाइक पर सवार एक महिला की बाली स्कूटी सवार दो युवकों ने झपट ली। इस मामले में कोतवाली पुलिस पर अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस को शिकायत देकर बल¨वदर निवासी अजीत रोड गली नंबर 10 ने बताया कि बीती 31 अक्टूबर की सायं करीब पौने आठ बजे वह अपनी पत्नी वीरपाल कौर के साथ बेटे की स्कूल ड्रेस लेने के लिए नई बस्ती गए थे। वे ड्रेस लेकर मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे, माल रोड पर स्थित डाक्टर मोहन लाल गर्ग के अस्पताल के नजदीक पहुंचने पर पीछे से एक्टिवा पर सवार होकर आ रहे दो अज्ञात युवकों ने उसकी पत्नी के कान व गले से सोने की चेन व बाली झपट ली। हालांकि सोने की चेन बच गई, जबकि कान की बाली लेकर युवक फरार हो गए। शोर मचाते हुए उन्होंने उनका पीछा भी किया, लेकिन वह फरार होने में सफल रहे। आरोप है कि सूचना मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और उसकी पत्नी के बयान भी दर्ज किए, लेकिन पुलिस ने अभी तक उसमें कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने 2 नवंबर को कोतवाली के एसएचओ को परिवाद भी दिया लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

आरोपियों को पकड़ने का हो रहा है प्रयास

कोतवाली के एसएचओ देवेंद्र ¨सह ने बताया कि जो नंबर परिवादी ने बताया है पड़ताल करने पर वह स्कूटी का न होकर मोटर साइकिल का पाया गया है। पहले परिवादी ने सोन की चेन खींचना भी बताया है। एसएचओ के अनुसार घटना स्थल के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर के सीसीटीवी कैमरों से कुछ फुटेज लिए हैं। उसी आधार पर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जब आरोपी पकड़ा जाएगा, जब उसके मुकदमे में नामजद कर लिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X