Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

कैप्टन ने कहा, कर्ज में डूबे पंजाब को उबारने में लग गए सात माह

Updated on Friday, October 27, 2017 10:01 AM IST

जालंधर,26 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह वीरवार को जालंधर पहुंचे। सीएम बनने के बाद कैप्टन पहली बार जालंधर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह यहां पहले आना चाहते थे, लेकिन राज्य के आर्थिक हालात ठीक नहीं थे। राज्य की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में उन्हें सात महीने लग गए। पिछली अकाली-भाजपा सरकार राज्य पर  2 लाख 8 हजार करोड़ का कर्ज छोड़कर गई है। कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए सात महीने हो चुके हैं, अब तक ड्रग माफिया के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। इस पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि केंद्रीय एजेंसियां जांच कर रही हैं, मजीठिया ही क्यों, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

पत्रकारों से बातचीत में कैप्टन ने कहा कि ड्रग माफिया मामले की जांच चार केंद्रीय एजेंसियां कर रही है, इन जांच एसेंसियों की रिपोर्ट आने के बाद ही ड्रग माफिया में फंसे लोगों पर कार्रवाई होगी, इसमें मजीठिया ही नहीं, और भी कई लोग हैं। सत्ता में आने पर आपने वादा किया था कि अकालियों का बस माफिया खत्म करके नाजायज चल रही बसों को नहीं चलने दिया जाएगा और रोजगार देने के लिए आम लोगों को परमिट दिए जाएंगे। अब भी सरेआम प्रकाश सिंह बादल परिवार और अन्य अकाली नेताओं की बसें चल रही हैं। इस पर सीएम ने कहा कि जल्द ही ट्रांसपोर्ट पॉलिसी जारी होने वाली है, सरकार क्या करने जा रही है, आपके सामने आ जाएगा।

कैप्टन से पूछा गया कि कांग्रेसी विधायक भी पूर्व अकाली विधायकों की तरह ही अकाली नेताओं और वर्करों पर धक्केशाही से पर्चे करा रहे हैं, क्या यह बदले की भावना नहीं है। इस पर कैप्टन ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, अकाली बिना कारण प्रचार कर रहे हैं। पंजाब स्टेट रेगुलेटरी कमीशन की ओर से बिजली दरें बढ़ाने और अब सरकार की ओर से पालतू जानवारों पर टैक्स लगाने से जनता में रोष है, ऐसा किया जाना जरूरी था क्या। कैप्टन बोले, इस पर तो मुझे भी रोष है, इस बात को वे हंसी मजाक में ही खत्म कर गए।

बड़े शहरों को पीने के पानी के लिए एक हजार करोड़ का प्रोजेक्ट

इससे पूर्व नगर निगम चुनावों की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कांग्रेसी विधायकों, नेताओं और पदाधिकारियों और वर्करों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा सरकार ने अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा जैसे बड़े शहरों को साफ पीने का पानी देने के लिए एक हजार करोड़ की योजना पर काम शुरू कर दिया है।

नए मकानों और कॉलोनियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम

सीएम ने कहा कि नए बनने वाले मकानों और कॉलोनियों को अब तरह-तरह के यूजर चार्जेस के बजाय वन टाइम सेटलमेंट स्कीम में लाया जाएगा। इससे समय और परेशानी से बचा जा सकेगा। इसके साथ ही सरकार ने तीन लाख रुपये की सालाना आय वाले परिवारों को मुफ्त में घर देने और पांच लाख रुपये की आय तक के परिवारों को सब्सिडी पर घर देने की योजना पर भी काम शुरू कर दिया है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X