Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब में हिंदू नेता की हत्या से तनाव, पथराव के कारण लौटानी पड़ी ट्रेन

Updated on Wednesday, November 01, 2017 12:58 PM IST

 अमृतसर,31 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । हिंदू संघर्ष सेना के जिला प्रधान विपन शर्मा की हत्या को लेकर हिंदू संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा है। दोपहर को दुकानें बंद करवाने के बाद हिंदू संगठनों के नेता रेलवे ट्रेक पर जमा हो गए। इस दौरान गुस्साए लोगों ने रेलवे स्टेशन से जम्मू जा रही ट्रेन पर पत्थर बरसाए। इसके कारण ड्राइवर को ट्रेन वापस स्टेशन पर लाकर खड़ी करनी पड़ी। दिल्ली-पठानकोट ट्रेन को भी स्टेशन के बाहर रोक दिया गया है। जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

उधर, सिविल हस्पताल में विपिन के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक विपिन शर्मा का शरीर पूरी तरह से गोलियों से छलनी था। कुल दस गोलियां लगी, जिनमें छह आर-पार हो गई थी, जबकि  4 गोलियां पोस्टमार्टम के दौरान निकाली गई। हिंदू संगठन हाल गेट पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि पंजाब में हिंदू नेताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। सरकार को हिंदू नेताओं की सुरक्षा को लेकर कदम उठाने चाहिए।

हाल गेट के बाहर प्रदर्शन करते हिंदू संगठनों के नेता।

हिंदू नेता विपन शर्मा की हत्या के बाद प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मृतक के परिवार के एक सदस्य के लिए सरकारी नौकरी की मांग की है इस बारे में प्रशासनिक अधिकारियों की सरकार से बात चल रही है लेकिन सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है।

बता दें, सोमवार दोपहर करीब तीन बजे विपन शर्मा की बटाला रोड स्थित भारत नगर इलाके गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। लुधियाना में आरएसएस के प्रमुख शिक्षक रविंदर गोसाईं की हत्या के दो हफ्ते बाद हिंदू नेता की हत्या का ये दूसरा मामला है। दो बाइक पर आए चार पगड़ीधारी युवाओं में से दो ने विपन शर्मा के सीने में 10 गोलियां दाग दीं और बटाला रोड की तरफ फरार हो गए।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X